कोरबा में आशिक की घिनौनी करतूत, आत्महत्या की धमकी देकर 7 साल तक किया शारीरिक शोषण, शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भाग निकला प्रेमी

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
कोरबा में आशिक की घिनौनी करतूत, आत्महत्या की धमकी देकर 7 साल तक किया शारीरिक शोषण, शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भाग निकला प्रेमी

KORBA. छत्तीसगढ़ के कोरबा से प्यार को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को प्यार में शादी का झांसा देकर उससे रेप किया फिर 7 साल तक उसका शारीरिक शोषण करते रहा। जब युवती के परिजन रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे तो परिवार वालों ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर लेने की धमकी देकर दबाव बनाया और युवती के साथ रहने लगा। इस दौरान वह 7 साल तक उससे संबंध बनाते रहा। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी  युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 



क्या है पूरा मामला 



जानकारी के अनुसार हरदी बाजार क्षेत्र के भाठीकूड़ा का रहने वाला भोले श्याम सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आते जाते रहता था। इस दौरान उसकी नजर रिश्तेदार की लड़की पर पड़ी। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की को प्यार के जाल में फंसा लिया। जब दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी लड़की के घर वालों को लगी तो लड़की के परिजन शादी का रिश्ता लेकर युवक भोले श्याम के घर पहुंच गए। बातचीत के दौरान भोले श्याम के परिजनों ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। पिता के इनकार करने के बाद भोले श्याम ने लड़की को आत्महत्या की धमकी दी और उसके साथ रहने का दबाव बनाया। जिसके बाद लड़की उसके बहकावें में आ गई। और साथ रहने लगी। युवक और युवती 7 साल से प्रेम संबंध में रहे, इसी का फायदा उठाकर उसने लगातार प्रेमिका का शारीरिक शोषण किया। जब उसका मन भर गया तो वह प्रेमिका को उसके घर छोड़कर फरार हो गया है।



आत्महत्या कर लेने की धमकी देकर लूटी इज्जत



पीड़ित का आरोप है कि अलग-अलग स्थानों पर रहने के दौरान भोले ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। भोले ने उससे हर बार शादी करने करने का वादा किया लेकिन जब उसने भोले पर शादी का दबाव बनाया तो तो भोले उसे छोड़कर भाग निकला। मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। शिकायत होने बाद पुलिस ने मामले में एक्शन दिखाते हुए भोले की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने भोले को बिलासपुर के सीपत से उसके जीजा के घर से गिरफ्तार कर लिया। 




  • ये भी पढ़े... 




सक्ती में नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध पर भाई का कत्ल, दो बहनों के साथ आरोपी ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अरेस्ट



जीजा से घर से आरोपी को किया गिरफ्तार



थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को उसके जीजा के घर से बिलासपुर से घेराबंदी कर पकड़ा गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Embarrassing case of love from Korba rape of girlfriend on the pretext of marriage physical abuse for 7 years accused arrested in rape case कोरबा से प्यार को शर्मसार करने वाला मामला शादी का झांसा देकर प्रेमिका से रेप 7 साल कर किया शारीरिक शोषण रेप केस में आरोपी गिरफ्तार