जन्मदिन की पार्टी में दे डाली ऐसी नसीहत...युवक को उतार दिया मौत के घाट

Harrison Masih | Jun 06, 2025, 15:37 IST
young man killed birthday party dhamtari chattisgarh the sootr
धमतरी के दानीटोला वार्ड में शुक्रवार देर रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद दर्दनाक हत्याकांड में तब्दील हो गया। तेज आवाज में पटाखे फोड़ने से नाराज होकर विरोध करने पहुंचे युवक नरेश माली की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

धमतरी के दानीटोला वार्ड में शुक्रवार देर रात एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद दर्दनाक हत्याकांड में तब्दील हो गया। तेज आवाज में पटाखे फोड़ने से नाराज होकर विरोध करने पहुंचे युवक नरेश माली की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से न सिर्फ मोहल्ला बल्कि पूरा शहर दहल उठा है।



ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के राजा रघुवंशी हुई हत्या, पुलिस ने जब्त किया हथियार, पीएम रिपोर्ट का खुलासा दो दिन बाद



शांति की अपील बना मौत की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमंत सोम अपने दोस्तों दिनेश सोम और प्रदीप साहू के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहा था। जश्न के दौरान पटाखे इस कदर तेज़ फोड़े जा रहे थे कि आसपास के लोग परेशान हो गए। मोहल्ले के बुजुर्ग और छोटे बच्चे डर के मारे सहम गए। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाले 38 वर्षीय नरेश माली ने संयम और विनम्रता से जाकर युवकों को पटाखे न फोड़ने की समझाइश दी।



गुस्से में बदले दोस्त, रच डाली हत्या की साजिश

नरेश की यह बात युवकों को नागवार गुज़री। कहा-सुनी शुरू हो गई जो बाद में जानलेवा हमले में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, गुस्से से बौखलाए युवकों ने मौके पर ही “सबक सिखाने” की साजिश रच डाली। कुछ देर बाद तीनों ने नरेश माली पर चाकू से एक के बाद एक पांच वार कर दिए।



ये खबर भी पढ़ें... सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की घर में गोली मारकर हत्या, मेहमान बनकर घुसा हमलावर



अस्पताल में तोड़ा दम, मोहल्ले में पसरा मातम

गंभीर रूप से घायल नरेश को मोहल्लेवासियों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नरेश की मौत की खबर फैलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया और लोगों में आक्रोश उमड़ पड़ा।



पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन कार्रवाई करते हुए हेमंत सोम, दिनेश सोम और प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ये खबर भी पढ़ें... सरकारी अफसर ने बनाया प्रोडक्ट खरीदने का दबाव, कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश



समाज के लिए सवाल

इस दिल दहला देने वाली घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं —


क्या अब शांतिपूर्ण विरोध भी जानलेवा बन गया है?


क्या जश्न की आड़ में कानून को ठेंगा दिखाना सामान्य हो गया है?


कहां है समाज की सहनशीलता, और कहां है इंसानियत?



पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि तनाव की स्थिति न बने।



ये खबर भी पढ़ें... 24 घंटे में तीन आत्महत्याएं, एक साथ हिली जिंदगी की बुनियादें



young man killed | Birthday Party Dispute | murder | dhamtari | chattisgarh | युवक की हत्या | धमतरी क्राइम न्यूज | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • murder
  • हत्या
  • young man killed
  • जन्मदिन
  • dhamtari
  • धमतरी क्राइम न्यूज
  • युवक की हत्या
  • chattisgarh
  • Birthday Party Dispute