चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस के दिग्गजों का इंकार? कैसे लगेगी कमलनाथ की नैया पार?
बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने तीन बड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव में उतार दिया है. अब पार्टी या गुटबाजी की खातिर नहीं अपनी साख बचाने के लिए ही इन बड़े नेताओं को पूरी ताकत झौंकनी है. इधर, अंदरूनी हल्कों में खबर है कि कांग्रेस अब अपने दिग्गजों के नाम पर फिर से विचार कर रही है.