Digvijaya Singh ने बताया क्या होगा Vyapam की ऑनलाइन परीक्षाओं का ?
उज्जैन की घट्टिया विधानसभा सीट में... जन आक्रोश रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद... दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में चल रही व्यापमं जिसे अब कर्मचारी चयन मंडल के नाम से जाना जाता है की ऑनलाइन परीक्षाओं को बंद करने की बात कही। दिग्विजय ने कहा, कांग्रेस की सरकार बनने पर एक्जाम ऑफलाइन करवाए जाएंगे।