CM Ashok Gehlot के करीबी पर ED की रेड

The Sootr | Oct 13, 2023, 12:04 IST
Share

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले पेपर लीक का मामला एक बार फिर सुर्खीयां बटोर रहा है...इस बार इसके सुर्खियां बटोरने की वजह है ईडी की रेड...दरअसल ईडी ने पेपर लीक कांड में सीएम अशोक गहलोत के करीबी माने जाने वाले दिनेश खोड़निया और अशोक जैन के घरों और दूसरे ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने जिन लोगों के यहां छापा मारा है उसमें स्पर्धा चौधरी का नाम भी शामिल है।