नितिन मिश्रा, JASHPUR. जशपुर में एक सरकारी कर्मचारी को शराब पी कर विभाग में आने पर शो कॉज नोटिस दिया गया। तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया, तो कर्मचारी फिर शराब पी कर दफ्तर पहुंचा। जवाब देने की जगह कर्मचारी ने अधिकारियों से सवाल कर लिया कि कोई जवाब नहीं है क्या कर लोगे मेरा?
अक्खड़ शराबी ने की नौटंकी
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा राम जल संसाधन विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। आए दिन कर्मचारी शराब पी कर विभाग पहुंच जाता है। लेकिन दो दिन पहले कर्मचारी ज्यादा शराब पी कर विभाग पहुंच गया। उसके बाद कृष्णा राम ने अपना कारनामा दिखाना शुरू कर दिया। अधिकारियों से बदसलूकी करने लगा। कर्मचारी को तीन दिन में जवाब देने का शो कॉज नोटिस दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...
अधिकारी से ही पूछ लिया सवाल
नोटिस का जवाब देने पहुंचा कृष्णा राम इस बार और ज्यादा शराब पी कर पहुंच गया। वह गिरते-पड़ते किसी तरह विभाग के अंदर गया। कर्मचारी हाथ में नोटिस लेकर गया था। उस समय भी विभाग में उसने खूब उत्पात मचाया। अधिकारियों ने जब कर्मचारी बात की और जवाब के बारे में पूछा। तो उसने कहा कि कोई जवाब नहीं है,मेरा क्या कर लोगे? इस तरह से बहुत समय तक शराबी कर्मचारी का नाटक चलता रहा। पूरे मामले का प्रतिवेदन बना कर कलेक्टर को सौंप कर कार्रवाई की मांग अधिकारियों ने की है।