3 पंचायत सचिव निलंबित, 36 की सैलरी काटी, जानें जिला पंचायत सीईओ को क्यों आया गुस्सा

Jitendra Shrivastava | Aug 07, 2024, 18:02 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की करकेली पंचायत की बैठक में सीईओ ने 3 पंचायतों के सचिवों की निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्होंने 36 अन्य लोगों के वेतन काटने के आदेश भी दिए हैं। ये कार्रवाई विकास कार्यों में लापरवाही के चलते की गई है...

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की करकेली पंचायत की बैठक में सीईओ ने 3 पंचायतों के सचिवों की निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह ओहरिया ने 20 ग्राम सहायकों और 16 ग्राम सचिवों की 7 दिन की सैलरी भी काटी है। जिले में सरकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं साथ ही विकास कार्यों में लापरवाही भी की जा रही है। ऐसा ही मामला करकेली जनपद पंचायत की बैठक में सामने आया। जब सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने जनपद पंचायत की बैठक ली तो 39 ग्राम पंचायतों की पोल खुल गई।

घोर लापरवाही पर किया गया निलंबित

जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह ओहरिया ने बताया कि जनपद पंचायत करकेली की समीक्षा बैठक में पंचायत कर्मियों की घोर लापरवाही सामने आई है। 3 पंचायतों के सचिवों को बैठक से लगातार अनुपस्थित रहने और विकास कार्यों में रुचि न लेने के कारण निलंबित कर दिया गया है। वहीं 20 रोजगार सहायकों और 16 ग्राम सचिवों के विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने और लापरवाही बरतने पर उनके वेतन से 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

इन पंचायत सचिवों पर गिरी गाज

जिला पंचायत सीईओ ने जिन पंचायत सचिवों को निलंबित किया है उनमें ग्राम पंचायत घुलघुली का सचिव भगवान दीन बैगा, ग्राम पंचायत बरही की सचिव मीना तिवारी और ग्राम पंचायत देवरी मजरा के सचिव संतोष तिवारी शामिल हैं। निलंबन के समय के दौरान सभी का कार्यालय जनपद पंचायत करकेली रहेगाी वहीं सभी को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

सीईओ ने आगे के लिए दी चेतावनी

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जहां से भी किसी के बारे में लापरवाही और मनमानी की शिकायत मिलेगी। बैठक के दौरान भी ऐसे मामले आएंगे तो ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस तरह की बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई है, इससे पूरे जिले में हलचल मच गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जिला पंचायत सीईओ
  • पंचायत सचिव निलंबित
  • उमरिया जिला
  • सीईओ अभय सिंह ओहरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच