उमरिया कलेक्टर ने दिए 33 अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश, जानें मामला

Sandeep Kumar | Nov 29, 2024, 16:11 IST
Collector Umaria
उमरिया जिले में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही 33 अधिकारियों को वेतन रोकने के निर्देश दिए है।

उमरिया जिला कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ( Dharanendra Kumar Jain ) ने सीएम हेल्पलाइन ( CM Helpline ) पर लंबित शिकायतों की ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा बैठक की है। जिसमें कलेक्टर को अधिकारियों की लापरवाही अनियमितता की शिकायत मिली है । जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर Dharanendra Kumar Jain ने जिले के 33 अधिकारियों का नवंबर 2024 का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं।



इंदौर में समय पर सेवा नहीं देने वाले 14 अधिकारियों पर अर्थदंड



33 अधिकारियों का वेतन रोके गए

कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की स्थिति अत्यंत खराब पाई है। विभागों को सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित शिकायतों का निराकरण कराते हुए जिले और विभाग की ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी विभागों की ग्रेडिंग में कोई सुधार नहीं हुआ।



CS अनुराग जैन की चेतावनी, जिला स्तर की शिकायत प्रदेश स्तर तक गई तो...



लंबित शिकायतों का समाधान नहीं

पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों ने लंबित शिकायतों के समाधान में रुचि नहीं दिखाई, जिससे शिकायतें संतोषजनक रूप से बंद नहीं हो पाईं। इस लापरवाही के कारण जिले और विभाग की प्रगति बेहद कम आंकी गई थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • उमरिया न्यूज
  • वेतन
  • उमरिया कलेक्टर
  • कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन