भोपाल दफ्तर में लगे ताले पर पहली पर बोली AAP, जानें क्या कुछ कहा

Raj Singh | Mar 02, 2025, 15:56 IST
aap
मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी के ऑफिस पर ताला लगने की घटना से राजनीतिक हलचल मची है। अब पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदेश कार्यालय हाल ही में विवादों में घिर गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मकान मालिक ने तीन महीने से बकाया किराया नहीं चुकाए जाने के कारण पार्टी के ऑफिस पर ताला लगा दिया। अब एमपी आप के संयुक्त सचिव रमाकांत पटेल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी।



उन्होंने कहा, हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी पार्टी के पास अभी फंड की कमी है। वे आगे कहते हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता स्थानीय फंड से कामकाज चला रहे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे समय पर किराया चुका सकें।



मकान मालिक का आरोप और घटनाएं

ये भी खबर पढ़ें... आम आदमी पार्टी ने लॉन्च की वेबसाइट, रामराज्य नाम से किया लॉन्च,जानें क्या है खासियत



कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर सवाल

विवेक मंगलानी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता ऑफिस में शराब की बोतलें रखते थे। उनका कहना था कि यह स्थिति अस्वीकार्य थी और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी के ऑफिस को ताला लगाकर इस विवाद को हल किया।



ये भी खबर पढ़ें... हरियाणा में कांग्रेस से नहीं बनी गठबंधन पर बात, आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची



बीजेपी का तंज और चुनावी सियासत

वहीं बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, "आप के एमपी दफ्तर पर ताला, अगला नंबर कांग्रेस का।" बीजेपी की यह टिप्पणी दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों से जुड़ी हुई प्रतीत होती है, जिसमें आम आदमी पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • आम आदमी पार्टी
  • भोपाल
  • AAP
  • नरेंद्र सलूजा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मध्य प्रदेश लेटेस्ट न्यूज