3 लाख रिश्वत मामले में जबलपुर SDM पर कार्रवाई, कलेक्टर ने पद से हटाया

Raj Singh | Dec 18, 2024, 14:20 IST
sdm
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में जबलपुर एसडीएम के ड्राइवर को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में जबलपुर एसडीएम के ड्राइवर को 3 लाख रुपए की रिश्वत मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया। ये मामला शाहपुरा ब्लॉक के खमदेही गांव का है, जहां एक शख्स की ओर से लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की गई थी। पीड़ित के अनुसार, बिना लाइसेंस के धान का भंडारण करने को लेकर रिश्वत की मांग की गई थी।



एसडीएम को पद से हटाया गया

कानूनगो अधिकारी 25 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, रंगे हाथ पकड़ा गया



क्या है मामला, विस्तार से जानें

आवेदक संग्राम सिंह के अनुसार, उनके रिश्तेदार की ग्राम खामदेही के मेन रोड पर स्थित एक एकड़ जमीन पर आसपास के किसानों द्वारा बासमती धान का भंडारण किया जाता है। इस जमीन पर 28 अक्टूबर 2024 को तहसीलदार शाहपुरा ने मौके का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार किया। इसके बाद, एसडीएम कार्यालय शाहपुरा से आवेदक को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में इस जमीन पर भंडारण को लेकर जवाब मांगा गया था।



इस नोटिस के बाद आवेदक ने मामले को हल करने के लिए एसडीएम कार्यालय से संपर्क किया। वहीं, ड्राइवर सुनील कुमार पटेल ने यह दावा किया कि वह इस नोटिस को खत्म करवा सकता है, लेकिन इसके लिए 3 लाख रुपए की रिश्वत देनी होगी। इस डिमांड के बाद आवेदक संग्राम सिंह ने मामले में शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी।





लोकायुक्त का एक्शन, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते SDM का ड्राइवर गिरफ्तार



लोकायुक्त टीम ने बिछाया जाल

इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने जांच शुरू की। शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त ने मंगलवार, 17 दिसंबर को आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की। आवेदक और आरोपी के बीच मुलाकात के लिए धनवंतरी नगर चौक पर समय और स्थान तय किया। आवेदक से कहा गया कि वह आरोपी को रिश्वत की पहली किस्त 1 लाख 50 हजार रुपए दे। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अब इसी मामले में एसडीएम और ड्राइवर पर कार्रवाई की गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • MP
  • एमपी लोकायुक्त एसपी
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • लोकायुक्त
  • SDM
  • मध्य प्रदेश समाचार