आप चाऊमीन-मोमोज खाते हैं तो संभल कर रहें, भोपाल में हुआ ये बड़ा खुलासा

Marut raj | Apr 03, 2024, 16:42 IST
Share
टॉयलेट में धोया जा रहा था चाऊमीन मोमोज का गोभी, अमानक कलर भी मिले द सूत्र
टॉयलेट में धोया जा रहा था चाऊमीन मोमोज का गोभी, अमानक कलर भी मिले द सूत्र

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छह नंबर स्थित माचना कॉलोनी का मामला, नगर निगम अमले ने 8000 रुपए का मामूली जुर्माना लगा कर मामला रफा-दफा किया ।

भोपाल. चाऊमीन, मोमोज और मंचूरियन जैसे फास्ट फूड आइटम ( Chinese food ) के कारखाने में शौचालय में पत्ता गोभी धोई जा रही थी। मामला राजधानी के छह नंबर स्थित माचना कॉलोनी का है। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने कारखाना संचालक पर 8000 रुपए का जुर्माना लगाया है। हालांकि, अगर निगम के अधिकारी फूड एंड ड्रग कंट्रोल अमले को सूचना दे देते तो कार्रवाई और बड़ी हो सकती थी। कारखाना मालिक पर 2 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता था।

ऐसे खुला पूरा मामला

एएचओ रवींद्र यादव अपनी टीम के साथ माचना कॉलोनी के नाले की सफाई कराने पहुंचे थे। सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों बचा हुआ खाना नाले में फेंका तो एएचओ ने इस पर आपत्ति जताई और उनसे पूछताछ करने पहुंचे। जब अंदर जाकर देखा तो पता चला कि यह गोस्वामी मोमोज के नाम से छह नंबर के पास ठेला लगाने वाले कैलाश गिरी का कारखाना है। अंदर पहुंचे तो गंदगी का अंबार ही नजर आया। शौचालय ( टॉयलेट) में भारी तादाद में बारीक काटी गई पत्ता गोभी धोई जा रही थी।

जरूरी है संयुक्त कार्रवाई

निगम अमले को मौके पर खाने में उपयोग होने वाले अमानक स्तर के रंग समेत अन्य खाद्य पदार्थ भी मिले। इनका उपयाेग माेमोज और दूसरे खाद्य पदार्थ बनाने में किया जाता है। यही नहीं कारखाने में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयाेग किया जा रहा है। अगर इस दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अमला साथ होता तो अन्य कार्रवाई भी संभव हो पाती।

Tags:
  • भोपाल
  • टॉयलेट
  • Chinese food
  • फास्ट फूड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं