हाईकोर्ट में अंबेडकर मूर्ति विवाद और गहराया, वकील पर FIR से तनाव, जीतू ने कही ये बात

Rohit Sahu | Jun 06, 2025, 08:35 IST
ambedkar vivad
एमपी के ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद पर FIR दर्ज हुई है। इससे तनाव और बढ़ गया। इसी बीचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी मामले को लेकर सीएम को पत्र लिखा।

ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का मुद्दा अब सिर्फ कोर्ट परिसर तक सीमित नहीं रहा। मामला अब सड़कों और सोशल मीडिया तक पहुंच चुका है। बाबा साहब के समर्थक और विरोधी पक्ष के लोग अब सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। लोगों की पोस्ट की वजह से तनाव और गहराता जा रहा है।



एडवोकेट के खिलाफ FIR से भड़का मामला

सवर्ण समाज का आरोप- देवी-देवताओं पर अपमानजनक पोस्ट, कार्रवाई नहीं

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि बाबा साहब की प्रतिमा के समर्थकों द्वारा देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई है, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं की। जबकि एक आवेदन मात्र पर एडवोकेट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उनका कहना था कि यह कार्रवाई एकतरफा है।



कांग्रेस ने सीएम को लिखा पत्र

इस पूरे विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग की है। पटवारी ने लिखा कि जब संविधान निर्माता की मूर्ति न्यायालय जैसे गरिमामय स्थल पर नहीं लगेगी तो फिर कहां लगेगी?



यह भी पढ़ें...प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर 19 राजनीतिक केस, भाई नाना पर 9 गंभीर केस, इसमें महिला अपराध भी



बीजेपी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

पटवारी ने अपने पत्र में प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे लोगों को असामाजिक तत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह विरोध संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब भाजपा की मौन सहमति और संरक्षण में हो रहा है।



यह भी पढ़ें...हाईकोर्ट में 24 घंटे अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी, दो गुट आए आमने-सामने



पुलिस का जवाब- दोनों पक्षों को दी जा रही समझाइश

ग्वालियर पुलिस का कहना है कि वे लगातार दोनों पक्षों को समझाइश दे रहे हैं कि वे सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की विवादस्पद पोस्ट न करें। पुलिस ने बताया कि जिस पोस्ट की शिकायत हुई थी, उस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अन्य शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Madhaya Pradesh | ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा | मूर्ति विवाद | gwalior | advocate



Tags:
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • ग्वालियर अंबेडकर प्रतिमा
  • advocate
  • मूर्ति विवाद
  • Madhaya Pradesh
  • भीमराव अंबेडकर की मूर्ति
  • gwalior