इंदौर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 306 नर्स की नियुक्ति अवैध, HC में यह आया कारण

Sanjay Gupta | Feb 12, 2025, 14:40 IST
Indore Super Specialty Hospital
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने जून 2021 में 306 स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टम की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसके खिलाफ कुछ पुरुष उम्मीदवार हाईकोर्ट चले गए।

Indore. इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 306 नर्स की नियुक्ति अवैध हो गई है। हाईकोर्ट ने इसके लिए जारी विज्ञापन को ही गलत बता दिया है। इसके चलते यह पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करनी होगी। इसका कारण भी रोचक है और मामला पुरुष आरक्षण से जुड़ा है।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर BRTS टूटेगा या नहीं, जबलपुर हाईकोर्ट ने कमेटी को दिए आदेश 25 फरवरी तक दें रिपोर्ट



यह है विवाद

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने जून 2021 में 306 स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टम की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसके खिलाफ कुछ पुरुष उम्मीदवार हाईकोर्ट चले गए। कारण साफ था कि यह सभी भर्ती महिला नर्स के लिए थी। इसमें पुरुष नर्स के लिए कोई पद ही नहीं थे। पुरुष आवेदकों ने महिलाओं को सौ फीसदी पद देने पर आपत्ति जताई। इस पर सुनवाई जारी थी।



ये खबर भी पढ़िए...देश के साफ शहर इंदौर में गंदगी, थूकने पर 35.66 लाख का स्पॉट फाइन



बीच में 103 भर्ती हुई

अब फिर से करना होगी भर्ती

अधिवक्ता निमेष पाठक ने कहा कि क्योंकि विज्ञापन ही हाईकोर्ट ने गलत मानते हुए रद्द कर दिया है, तो पूरी प्रक्रिया ही जीरो हो गई है। आदेश में हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए कहा है कि विधिक प्रवधानों के खिलाफ जाकर महिला उम्मीदवारों के पक्ष में सौ फीसदी आरक्षण नहीं किया जा सकता है। इसलिए विज्ञापन और प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है। अब अस्पताल प्रबंधन नया विज्ञापन जारी कर फिर से भर्ती प्रक्रिया कर सकता है।



ये खबर भी पढ़िए...IIT में पढ़ने का सपना होगा पूरा : इंजीनियरिंग छात्रों के लिए इंदौर आईआईटी ने खोले दरवाजे



ये खबर भी पढ़िए...आबकारी विभाग ने खोली इंदौर पुलिस की पोल, 98 जगह जांच में होटल, ढाबों पर मिली शराब







Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • MP High Court
  • मध्य प्रदेश
  • Indore Super Specialty Hospital
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Super Specialty Hospital
  • MP HIGH COURT BIG DECISION
  • hindi news