बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, इस महीने इतना बढ़कर आएगा बिल, ये है वजह

Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 15:55 IST
BIJALI BILL MP
अप्रैल के भीषण गर्मी वाले महीने में बिजली कंपनी बड़ा झटका देने जा रही हैं। दरअसल इस महीन बिजली बिल ज्यादा आएगा। नए टैरिफ के हिसाब से बिजली उपभोक्ताओं को 23 से 99 रुपए तक का अतिरिक्त बिल चुकाना होगा।

मध्यप्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने बड़ा झटका लगने वाला है। अप्रैल 2025 के लिए जारी नए टैरिफ के अनुसार अब उन्हें हर यूनिट पर 18 पैसे तक अधिक भुगतान करना पड़ेगा। इस बदलाव का असर सीधे तौर पर उनके बिजली बिलों (electricity bill) पर पड़ेगा, जिससे बिल में 23 रुपए से लेकर 99 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। बिजली कंपनी ने इस टैरिफ को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और सिटी सर्किल एवं ओएंडएम ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव कर दिए हैं ताकि उपभोक्ताओं को नए टैरिफ के अनुसार बिल जारी किया जा सके।



रीडिंग की तारीख तय करेगी टैरिफ का असर

जानिए यूनिट के अनुसार पूरा गणित

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की ओर से अनुमानित रूप में जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि किस उपभोक्ता को कितना झटका लगने वाला है। ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि जितनी अधिक खपत होगी, उतना ही अधिक अतिरिक्त भुगतान करना होगा।



बिलिंग सॉफ्टवेयर अपडेट, अब नए हिसाब से मिलेंगे बिल

जबलपुर सिटी सर्किल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजय अरोरा ने जानकारी दी कि बिलिंग सॉफ्टवेयर में उपभोक्ताओं की श्रेणी के अनुसार आवश्यक बदलाव पूरे कर लिए गए हैं। नए टैरिफ के आधार पर अप्रैल माह के बिल उपभोक्ताओं को जारी किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत यह भी सुनिश्चित किया गया है कि उपभोक्ता की रीडिंग तिथि के आधार पर दोहरे टैरिफ की गणना कर उसे पारदर्शी ढंग से बिल में शामिल किया जाए।



यह भी पढ़ें...MP में एक्शन में बिजली कंपनी, बिल नहीं भरने वालों का बैंक खाता होगा ब्लॉक, कटेगा कनेक्शन



बिजली बिल में बढ़ोतरी बनी आम आदमी की नई चिंता

महंगाई के दबाव से पहले ही जूझ रही जनता को बिजली बिल में आई यह नई बढ़ोतरी अतिरिक्त बोझ की तरह महसूस हो रही है। सामान्य घरेलू खपत वाले उपभोक्ता भी अब हर माह 20 से 100 रुपए तक अतिरिक्त खर्च के लिए मजबूर होंगे। जहां एक ओर सरकार सब्सिडी और राहत योजनाओं की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को लगातार टैरिफ वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है।



यह भी पढ़ें...एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
  • Electricity
  • Bill
  • बिजली बिल
  • mp electricity bill