बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, इस महीने इतना बढ़कर आएगा बिल, ये है वजह
Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 15:55 IST
BIJALI BILL MP
अप्रैल के भीषण गर्मी वाले महीने में बिजली कंपनी बड़ा झटका देने जा रही हैं। दरअसल इस महीन बिजली बिल ज्यादा आएगा। नए टैरिफ के हिसाब से बिजली उपभोक्ताओं को 23 से 99 रुपए तक का अतिरिक्त बिल चुकाना होगा।
मध्यप्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को इस महीने बड़ा झटका लगने वाला है। अप्रैल 2025 के लिए जारी नए टैरिफ के अनुसार अब उन्हें हर यूनिट पर 18 पैसे तक अधिक भुगतान करना पड़ेगा। इस बदलाव का असर सीधे तौर पर उनके बिजली बिलों (electricity bill) पर पड़ेगा, जिससे बिल में 23 रुपए से लेकर 99 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। बिजली कंपनी ने इस टैरिफ को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और सिटी सर्किल एवं ओएंडएम ने बिलिंग सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव कर दिए हैं ताकि उपभोक्ताओं को नए टैरिफ के अनुसार बिल जारी किया जा सके।
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की ओर से अनुमानित रूप में जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि किस उपभोक्ता को कितना झटका लगने वाला है। ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि जितनी अधिक खपत होगी, उतना ही अधिक अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
जबलपुर सिटी सर्किल के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजय अरोरा ने जानकारी दी कि बिलिंग सॉफ्टवेयर में उपभोक्ताओं की श्रेणी के अनुसार आवश्यक बदलाव पूरे कर लिए गए हैं। नए टैरिफ के आधार पर अप्रैल माह के बिल उपभोक्ताओं को जारी किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत यह भी सुनिश्चित किया गया है कि उपभोक्ता की रीडिंग तिथि के आधार पर दोहरे टैरिफ की गणना कर उसे पारदर्शी ढंग से बिल में शामिल किया जाए।
यह भी पढ़ें...MP में एक्शन में बिजली कंपनी, बिल नहीं भरने वालों का बैंक खाता होगा ब्लॉक, कटेगा कनेक्शन
महंगाई के दबाव से पहले ही जूझ रही जनता को बिजली बिल में आई यह नई बढ़ोतरी अतिरिक्त बोझ की तरह महसूस हो रही है। सामान्य घरेलू खपत वाले उपभोक्ता भी अब हर माह 20 से 100 रुपए तक अतिरिक्त खर्च के लिए मजबूर होंगे। जहां एक ओर सरकार सब्सिडी और राहत योजनाओं की बातें करती है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को लगातार टैरिफ वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें...एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
thesootr links
रीडिंग की तारीख तय करेगी टैरिफ का असर
बिजली मीटर रीडिंग की प्रक्रिया शहर और ग्रामीण इलाकों में हर माह 20 तारीख से लेकर अगले माह की 10 तारीख तक पूरी की जाती है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं के यहां रीडिंग एक अप्रैल से दस अप्रैल के बीच हुई है, उन्हें अप्रैल के शुरुआती दस दिनों के लिए नया टैरिफ लागू होगा जबकि शेष अवधि के लिए पुराना टैरिफ ही मान्य रहेगा। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को एक मिले जुले टैरिफ के अनुसार बिल (mp electricity bill) प्राप्त होगा, जिससे बढ़ोतरी का असर और स्पष्ट महसूस होगा।
जानिए यूनिट के अनुसार पूरा गणित
बिलिंग सॉफ्टवेयर अपडेट, अब नए हिसाब से मिलेंगे बिल
यह भी पढ़ें...MP में एक्शन में बिजली कंपनी, बिल नहीं भरने वालों का बैंक खाता होगा ब्लॉक, कटेगा कनेक्शन
बिजली बिल में बढ़ोतरी बनी आम आदमी की नई चिंता
यह भी पढ़ें...एमपी में अब बिजली कर्मचारियों के होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman