कॉन्सर्ट में सिंगर अरिजीत रहे शानदार, लेकिन 50 हजार का सोफा टिकट लेने वाले ऐसे पछताए
MP News:अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट इंदौर में शनिवार (19 अप्रैल) की रात हुआ। जैसे अरिजीत सिहं का अंदाज है और जो उनसे चाहते थे वही उन्होंने दिया। सौ फीसदी से ज्यादा। शाम सात बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ और रात सवा दस बजे तक चला। इस दौरान उन्होंने अपने हिट गानों की बारिश कर दी। पूरे स्टेज पर घूम-घूमकर गाने गए और लोगों का मनोरंजन किया। लेकिन फिर भी 45 और 50 हजार का महंगा सोफा टिकट खरीदने वाले अमीर श्रोता पछताते रहे।
इसलिए पछताए महंगा टिकट खरीदी वाले
शराब को लेकर हिंदू संगठन नाराज
उधर इस तरह के आयोजनों में शराब परोसने को लेकर हिंदू संगठन नाराज है। इसके पहले भी दिलजीत शो के दौरान हंगामा हुआ था। पुलिस से आयोजकों ने पूरे परिसर में ही शराब परोसने की मंजूरी मांगी थी जो नहीं मिली लेकिन लाउंज में शराब परोसने की मंजूरी दी गई थी।
यह भी पढें...अरिजीत शो में बवाल, वेंडर ने काम करने से किया मना, आयोजकों ने खाने तक के रुपए नहीं दिए
यो-यो हनी सिंह तो डेढ़ घंटे में चलते बने थे
हालांकि सिंगर अरिजीत सिंह केशो (arijit singh show) से लोगों को यह जरूर खुशी रही कि वह हनी सिहं के शो जैसे नहीं ठगाए। तब हनी सिंह ने मात्र डेढ घंटे में ही कुछ गाने गाकर शो खत्म कर दिया था और रात को तो वह इंदौर से दुबई की ओर उड़ गए। वहीं इस शो के दौरान मनोरजंन कर नहीं भरने को लेकर भी भारी विवाद हुआ था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक