अरिजीत शो में बवाल, वेंडर ने काम करने से किया मना, आयोजकों ने खाने तक के रुपए नहीं दिए
Sanjay Gupta | Apr 19, 2025, 19:08 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर में अरिजीत सिंह के शो से पहले बवाल हो गया। वेंडर्स ने आयोजकों से पैसे नहीं मिलने पर काम करने से मना कर दिया। आयोजकों पर खाने तक के पैसे न देने का आरोप है, जिससे स्थिति बिगड़ गई।
INDORE. इंदौर के अभी तक के सबसे महंगे कान्सर्ट अरिजीत सिंह के शो के पहले बवाल खड़ा हो गया है। दिन में वहां काम करने वाले वेंडर्स ने काम करने से मना कर दिया है। आयोजकों ने उन्हें अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया है, इसके चलते बात बिगड़ गई है।
मौके पर फूड सर्विस दे रहे वेंडर्स ने तो दोपहर को फूड दिया ही नहीं, क्योंकि उसे राशि नहीं मिली थी, बाद में राशि का हिस्सा मिला तो सर्विस दी, लेकिन रात की सर्विस देने का मना कर दिया और पहले एडवांस राशि मांगी। इसी तरह टेंट, रैंप, बैठने की व्यवस्था करने वाले सभी अलग-अलग वेंडर्स है जिन्होंने दोपहर में काम करने से मना कर दिया। इसके चलते विवाद बढ़ गया है।
आयोजकों से यह वेंडर्स दस दिन से राशि की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने राशि नहीं दी। इसके चलते अब जब शो शुरू ही होने वाला है मौके पर बवाल हो गया और काम रूक गया है। इसके चलते शो में देरी हो सकती है। आयोजक राशि की व्यवस्था कराने की बात कह रहे हैं और वेंडर्स अड़े हैं पहले राशि फिर काम।
यह भी पढ़ें... अरिजीत सिंह कॉन्सर्ट में पूरे परिसर में शराब परोसने पर रोक, लाउंज के लिए मिली मंजूरी
उधर इंदौर में शो के लिए अरिजित सिंह पहुंच गए हैं। वह मास्क लगाकर इंदौर आए, कोई पहचान नहीं लें। उधर पुलिस ने भी 55 शर्तों के साथ शो को मंजूरी दी है। इसमें भी आयोजक लगे थे कि पूरे परिसर में शराब की मंजूरी हो जाए, लेकिन आखिरकार पुलिस ने साफ मना किया और केवल लाउंज में ही शराब को लेकर मंजूरी दी।
यह भी पढ़ें... अरिजीत शो में निगम से 1.30 करोड़ की टैक्स चोरी, शराब के कारण अटकी कॉन्सर्ट की मंजूरी
उधर आयोजन स्थल सी 21 स्टेट के पास निपानिया के रहवासी क्षेत्र के लोग आयोजनों से नाराज हैं। पूर्व पार्षद संजय कटारिया ने बताया कि आवासीय क्षेत्र होने के बाद भी लगातार आयोजन हो रहे हैं जबकि इसके लिए उन्हें मंजूरी ही नहीं है। जल्द ही जनहित याचिका दायर करेंगे, जिससे इन आयोजनों पर रोक लग सके। यहां 20 से ज्यादा कॉलोनी हैं। रहवासी संघ के अध्यक्ष राजेश तोमर, बृदेश पचौरी, शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि हम लोग परेशान हो चुके हैं, पुलिस एक दिन पहले से ही आना-जाना भी रोक देती है।
ये भी पढ़ें...
इंदौर के सबसे मंहगे काॅन्सर्ट अरिजीत सिंह के आयोजकों से मिलेगा भारी-भरकम टैक्स, निगम से हुई मीटिंग
Liveconcert : सुनिधि चौहान, अरिजीत, अल्ताफ के लाइव कॉन्सर्ट में निगम वसूलेगा 10 प्रतिशत टैक्स
अरिजीत सिंह लाइव कॉन्सर्ट | मध्य प्रदेश
इस तरह काम रूक गया
आयोजक लगे मनाने में
यह भी पढ़ें... अरिजीत सिंह कॉन्सर्ट में पूरे परिसर में शराब परोसने पर रोक, लाउंज के लिए मिली मंजूरी
अरिजीत सिंह पहुंचे इंदौर
यह भी पढ़ें... अरिजीत शो में निगम से 1.30 करोड़ की टैक्स चोरी, शराब के कारण अटकी कॉन्सर्ट की मंजूरी
इधर रहवासी नाराज
ये भी पढ़ें...
इंदौर के सबसे मंहगे काॅन्सर्ट अरिजीत सिंह के आयोजकों से मिलेगा भारी-भरकम टैक्स, निगम से हुई मीटिंग
Liveconcert : सुनिधि चौहान, अरिजीत, अल्ताफ के लाइव कॉन्सर्ट में निगम वसूलेगा 10 प्रतिशत टैक्स
अरिजीत सिंह लाइव कॉन्सर्ट | मध्य प्रदेश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari