अरिजीत सिंह कॉन्सर्ट में पूरे परिसर में शराब परोसने पर रोक, लाउंज के लिए मिली मंजूरी

Sanjay Gupta | Apr 19, 2025, 16:48 IST
Share
Serving liquor banned
Serving liquor banned

शो के आयोजक बीते 15 दिन से इस बात के लिए लगे हुए थे कि उन्हें कैसे भी करके पूरे आयोजन स्थल पर शराब परोसने की मंजूरी मिल जाए। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात और फिर शनिवार सुबह तक चर्चा चलती रही।

MP NEWS: इंदौर में अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट शनिवार (19 अप्रैल) को होने जा रहा है। आयोजन के पहले शराब की शर्त को लेकर मंजूरी रूक गई थी, जो आखिरकार आयोजन के कुछ घंटे पहले दोपहर में जारी हो गई। आयोजकों को वह छूट नहीं मिली जिसके लिए वह अड़े हुए थे। उधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा टैक्स को लेकर लगातार सख्ती के बाद नगर निगम को फिलहाल 50 लाख का टैक्स मिल चुका है। हालांकि, आयोजक करीब 18 करोड़ के टिकट बेच चुके हैं, इस हिसाब से एक करोड़ 80 लाख के करीब का टैक्स बनता है। महापौर ने कहा कि यह स्वस्थ परंपरा है, इंदौर में आयोजन हो, उन्हें कोई समस्या नहीं आए लेकिन साथ ही निगम को पूरा टैक्स भी दिया जाए।

पूरे परिसर में नहीं होगी शराब

शो के आयोजक बीते 15 दिन से इस बात के लिए लगे हुए थे कि उन्हें कैसे भी करके पूरे आयोजन स्थल पर शराब परोसने की मंजूरी मिल जाए। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात और फिर शनिवार सुबह तक चर्चा चलती रही। लेकिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए पुलिस ने आखिरकार पूरे परिसर में शराब परोसने की मंजूरी नहीं दी। जारी की गई मंजूरी के अनुसार आयोजक केवल लाउंज में ही शराब परोस सकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... बच्चों को अब पढ़ाया जाएगा लव जिहाद से बचने का पाठ, इस जिले के मंदिरों में पाठशाला शुरू

आबकारी विभाग ने भरवाई फीस

यह मंजूरी आबकारी विभाग को मिल गई है और इसके आधार पर अब उन्हें लिकर लाइसेंस जारी किया जा रहा है। इसके लिए दो लाख रुपए की फीस भरवाई गई है। यह लाइसेंस भी केवल लाउंज परिसर के लिए ही है, यानी शराब पर सख्ती रहेगी और पूरे परिसर में नहीं बिकेगी।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में फिल्म डायरेक्टर, एक्टर अनुराग कश्यप पर FIR की मांग, ब्राह्मण पर कहे थे अपशब्द

कुल 55 शर्तों के साथ दी गई मंजूरी

एसीपी कुंदन मंडलोई द्वारा आयोजकों को 19 अप्रैल के आयोजन की कुल 55 शर्तों के साथ मंजूरी जारी की गई है। लेकिन इसमें अजीबोगरीब बात भी है, यह आयोजन में आयोजकों ने केवल 12 हजार लोग आने की बात कही गई है और मंजूरी भी इतने ही लोगों के लिए दी गई है, उधर टिकट ही 20 हजार से ज्यादा बिक चुके हैं, सैकड़ों की संख्या में वीवीआईपी पास भी है। किसी भी स्थिति में यह भीड़ 20 हजार से कम नहीं होना है।

87345f30-e08
87345f30-e08

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में फिल्म डायरेक्टर, एक्टर अनुराग कश्यप पर FIR की मांग, ब्राह्मण पर कहे थे अपशब्द

शराब पीकर वाहन नहीं चलाएंगे

उधर शर्तों में यह भी जोड़ा गया है कि आयोजक इस बात का ध्यान रखेंगे कि आय़ोजन से शराब पीकर व्यक्ति निकलता है तो वह पीकर वाहन नहीं चलाए। ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहीं ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना होगा। ट्रैफिक के लिए वालेंटियर लगाना होंगे।

ये खबर भी पढ़िए... मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद और अधिकारियों ने किया इंदौर मेट्रो का सफर, PM करेंगे उद्घाटन

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • आबकारी विभाग
  • शराब
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • अरिजीत सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा