मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद और अधिकारियों ने किया इंदौर मेट्रो का सफर, PM करेंगे उद्घाटन

Sanjay Gupta | Apr 19, 2025, 14:29 IST
Share
indore metro
indore metro

इंदौर में मेट्रो की शुरुआत से आमजन का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और अन्य अधिकारियों ने 19 अप्रैल 2025 को मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का सफर किया।

MP News:इंदौर में मेट्रो का सफर का आमजन का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। तत्कालीन CM शिवराज सिंह चौहान ने 30 सितंबर 2023 को इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन का सफर किया था। अब शनिवार 19 अप्रैल 2025 को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, पीएस संजय शुक्ला और अन्य अधिकारियों के साथ इसके सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का सफर किया।

जल्द होगा आमजन के लिए उद्घाटन

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को जैसे ही पीएम समय देंगे, उनके द्वारा मेट्रो का उद्घाटन किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि दीवाली तक पहले चरण का 17.50 किमी का सफर शुरू किया जा सके। हालांकि अभी प्रायोरिटी रूट शुरू हो रहा है। यह भी सही है कि अभी इस सफर को लोग घूमने, अनुभव लेने के लिए अधिक से अधिक आएंगे। महापौर इस प्रयास में लगे हैं कि बसों से इस मेट्रो की कनेक्टिविटी बेहतर रहे, ताकि लोग इसमें आ सकें और उनके लिए सुविधाजनक हो।

विकास की रफ्तार पर सवार अपना इंदौर!

मेट्रो में सफर के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने कहा मध्यप्रदेश प्रगति के उस पथ पर अग्रसर है, जहां हर मोड़ पर नवाचार की छाप है और हर कदम पर विकास। हमारी डबल इंजन की सरकार समावेशी, सुगठित एवं समर्पित भाव से स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है। इसी श्रृंखला में इंदौर मेट्रो परियोजना प्रदेश के नगरीय परिवहन को नई दिशा देने जा रही है। आज इंदौर मेट्रो के प्रारंभिक रूट एवं निर्धारित स्टेशनों का स्थल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहे।

kailash vijaywargiya
kailash vijaywargiya

मंत्री दावा कर चुके यह मेट्रो उनका प्लान

मेट्रो कौन लाया था इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच में लगातार लड़ाई चलती आई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा था कि जब वह केंद्र में मंत्री थे तब उन्होंने मप्र के लिए मेट्रो की फाइल मंजूर की थी। लेकिन बाद में सीएम रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने 30 सितंबर 2023 को इसका ट्रायल रन किया था। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहते है कि सबसे पहले मेट्रो उनका प्लान था और जब वह मंत्री थे तब केंद्र से उन्होंने इस फाइल की मंजूरी कराई थी। यानी ना कमलनाथ और ना शिवराज, उनके दावे के अनुसार वह मेट्रो को लेकर आए।

अभी यह है तैयारी

मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.5 किमी रूट को अभी शुरू किया जा रहा है। इस सुपर प्रायोरिटी रूट के बाद स्टेशन नंबर तीन से रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। चार स्टेशन पर अभी काम बाकी है। मेट्रो स्टेशन पर अभी एस्केलेटर, प्रवेश व निकासी गेट लग रहे हैं। गांधीनगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक अगस्त तक मेट्रो चलाने की योजना है।

यह है मेट्रो का पहला चरण

इंदौर मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.50 किमी लंबाई है। लेकिन इसमें भी प्राथमिकता आधार पर हिस्से बांटे गए हैं।
1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 5.5 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।
2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा दूसरे चरण में रहेगा।

दूसरा चरण

1- रोबोट चौराहे से रीगल तक- 5.5 किमी
2- रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी ( कुल 14 किमी का हिस्सा)

इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.50 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।

अभी यह किराया तय हुआ है- मिलेगी बंपर छूट

वहीं मेट्रो का प्रारंभिक किराया तय किया गया है। 1 से दो स्टेशन तक के लिए 20 रुपए, तीन से पांच स्टेशन तक के लिए 30 रुपए, 6 से 8 स्टेशन के लिए 40 रुपए, 9 से 11 स्टेशन तक के लिए 50 रुपए, 12 से 14 स्टेशन तक के लिए 60 रुपए और 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए होगा।

मेट्रो कॉर्पोरेशन ने किराया सूची जारी कर दी है लेकिन पहले सप्ताह यात्रा पूर तरह से फ्री रहेगी, दूसरे सप्ताह इसमें 75 फीसदी की छूट मिलेगी तो फिर तीसरे सप्ताह 50 फीसदी की और आखिरी चौथे सप्ताह से तीन माह तक टिकट पर 25 फीसदी छूट मिलेगी।

य़ह भी पढ़ें...कपिल शर्मा दोस्त की डिग्री से बना मेट्रो का AGM, डेढ़ साल की नौकरी, गिरफ्तार

सुबह 8 बजे से चलेगी

मेट्रो सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक 12 घंटे लगातार चलेगी और हर आधे घंटे में एक ट्रेन होगी। यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर 5.5 किमी में अभी चलेगी। इस रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे। दिन भर में कुल 50 फेरे होंगे। शुरू में केवल पांच स्टेशन है इसलिए किराया 20 से 30 रुपए के बीच ही होगा।

यह भी पढ़ें...Indore metro : सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगी इंदौर मेट्रो , हर तीस मिनट में होंगे फेरे, पहले सप्ताह फ्री में सफर

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • शिवराज सिंह चौहान
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • Indore Metro
  • इंदौर मेट्रो
  • इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • मंत्री विजयवर्गीय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती