आईएएस अशोक बर्णवाल आज संभालेंगे सीएस का पदभार, राजेश राजौरा जाएंगे मंत्रालय से बाहर

Sourabh Bhatnagar | Jul 23, 2026, 11:41 IST
ashok barnwal mp new chief secretary
मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है। आईएएस (1991 बैच) अशोक बर्णवाल आज पदभार संभालेंगे। अनुराग जैन अब नीति आयोग के सीईओ बनेंगे। सीनियर अधिकारी राजेश राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग की संभावना है

समझें क्या है पूरा मामला

  1. अशोक बर्णवाल मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने हैं।
  2. वे आज दोपहर तक पदभार संभालेंगे।
  3. मुख्य सचिव अनुराग जैन अब नीति आयोग के सीईओ बनेंगे।
  4. सीनियर अधिकारी राजेश राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग संभव है।
  5. स्वास्थ्य, एनवीडीए और डब्ल्यूआरडी विभागों में भी नेतृत्व बदलेगा।

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईएएस (1991 बैच) अशोक बर्णवाल राज्य के नए मुख्य सचिव बने हैं। वे आज दोपहर तक (23 जुलाई) अपना पदभार संभालेंगे। वहीं 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा मंत्रालय से बाहर जाएंगे। संभावना है कि राजौरा को व्यापम, कर्मचारी चयन मंडल, राजस्व मंडल और Tribal Research Institute जैसी संस्थाओं का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।



बता दें कि इससे पहले यह पद (मुख्य सचिव) अनुराग जैन के पास था। अनुराग जैन अब दिल्ली जाएंगे। उन्हें नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है।



राजौरा क्यों जाएंगे मंत्रालय से बाहर?

दरअसल, मंत्रालय में लंबे समय से यह परंपरा रही है कि किसी जूनियर अधिकारी के मुख्य सचिव बनने पर उससे वरिष्ठ अधिकारी को सीधे उसके अधीन काम नहीं कराया जाता। ऐसे वरिष्ठ अधिकारी को आमतौर पर किसी स्वतंत्र पद पर भेज दिया जाता है।



व्यापम, कर्मचारी चयन मंडल, प्रशासन अकादमी, जनजातीय अनुसंधान संस्थान और राजस्व मंडल ऐसे ही पद माने जाते हैं। इन संस्थाओं के प्रमुख सीधे मुख्य सचिव के अधीन काम नहीं करते। इसी वजह से राजेश राजौरा को भी इनमें से किसी महत्वपूर्ण पद पर भेजे जाने की संभावना है।



किन विभागों में होगा बदलाव

इस फेरबदल का असर कई अहम विभागों पर पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग की कमान अब नए हाथों में जाएगी, क्योंकि ये अबतक बर्णवाल के पास था। बर्णवाल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव की भूमिका में थे।



वहीं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एनवीडीए (Narmada Valley Development Authority) में भी नया अधिकारी नियुक्त होगा। जल संसाधन विभाग डब्ल्यूआरडी (Water Resource Department) में भी बदलाव तय है। अभी तक ये दोनों विभाग राजौरा के पास है। एनवीडीए और डब्ल्यूआरडी दोनों प्रदेश की सिंचाई और जल प्रबंधन योजनाओं से जुड़े हैं।



कौन हैं राजेश राजौरा

51f191cb-758


बीच में अनुराग जैन के अवकाश पर जाने के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा (Rajesh Rajoura IAS) को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।



राजेश राजौरा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मध्यप्रदेश कैडर के सबसे अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं।



व्यक्तिगत पृष्ठभूमि

  • मूल निवासी: नीमच, मध्यप्रदेश
  • शिक्षा: एमबीबीएस (MBBS)
  • चिकित्सा क्षेत्र की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में कदम रखा।

कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं

राजेश राजौरा का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक है। उन्होंने राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली है।



  • प्रमुख विभाग
  • कृषि विभाग
  • गृह विभाग
  • उद्योग विभाग
  • उद्यानिकी विभाग
  • परिवहन विभाग

इन विभागों में काम करते हुए उन्होंने नीतियों के क्रियान्वयन और प्रशासनिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



कई जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं

राजेश राजौरा ने जिला प्रशासन में भी लंबा अनुभव हासिल किया है।


जिन जिलों में रहे कलेक्टर



  • धार
  • बालाघाट
  • उज्जैन
  • इंदौर

इसके अलावा वे झाबुआ में एडिशनल कलेक्टर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।



मुख्य सचिव बनने की दौड़ में पहले भी थे शामिल

जब मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव पद (mp ias news) के लिए नामों पर चर्चा हो रही थी, तब राजेश राजौरा का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल था।



हालांकि बाद में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद उस समय IAS अनुराग जैन को दिल्ली से मध्यप्रदेश भेजा गया था और उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। वहीं अब अशोक बर्णवाल मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनया गया है। बर्णवाल,अनुराग जैन की जगह लेंगे।



कौन हैं अशोक बर्णवाल?

7be728cf-f4b


अशोक बर्णवाल मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। उन्हें प्रशासनिक अनुभव का लंबा कार्यकाल हासिल है। उन्होंने राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाई हैं।



मुख्य सचिव बनने से पहले वे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव थे। इसके अलावा गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग और खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था।



FAQ

  1. सवाल 1: मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव कौन बने हैं?
    जवाब: 1991 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने हैं। वे आज दोपहर तक पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  2. सवाल 2: पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन को अब क्या जिम्मेदारी मिली है?
    जवाब: अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वे अब दिल्ली में यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह केंद्र सरकार का अहम पद है
  3. सवाल 3: आईएएस राजेश राजौरा को अब कौन सा पद मिल सकता है?
    जवाब: 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा की मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग हो सकती है। उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक या व्यापम, राजस्व मंडल जैसे पदों की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार करेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

वरिष्ठ आईएएस अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव



जांच अटकाने के मामले में आईएएस अशोक बर्णवाल समेत 7 को नोटिस, ये है पूरा विवाद



हाईकोर्ट ने आईएएस अशोक बर्णवाल समेत 4 अफसरों के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट



एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन छुट्टी पर: वरिष्ठ आईएएस राजेश राजौरा को मिला मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार





Tags:
  • राजेश राजौरा
  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण
  • mp ias news
  • आईएएस अशोक बर्णवाल
  • अनुराग जैन
  • IAS अनुराग जैन
  • अशोक बर्णवाल