वरिष्ठ आईएएस अशोक बर्णवाल बने मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव

Pawan Modiya | Jul 22, 2026, 21:52 IST
Share
नए सीएस
नए सीएस

राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

मध्य प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव हो गया है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया। बर्णवाल फिलहाल अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ-साथ गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग और आयुक्त, खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उन्हें आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त होने के बाद की गई है। केंद्र सरकार ने हाल ही में अनुराग जैन की नई जिम्मेदारी का आदेश जारी किया था। इसके बाद से ही मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज थीं।

सीएस आदेश
सीएस आदेश

अनुराग जैन के दिल्ली जाने के बाद हुआ बदलाव

अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का CEO नियुक्त किया है। पिछले कई सप्ताह से उनके दिल्ली जाने की चर्चा चल रही थी। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद यह तय हो गया था कि मध्य प्रदेश में शीर्ष प्रशासनिक पद पर बदलाव होगा।

अब राज्य सरकार ने भी बिना अधिक इंतजार किए नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक पद पर नेतृत्व परिवर्तन हो गया।

नए सीएस
नए सीएस

CM की बैठकों के बाद तेज हुई थीं अटकलें

अनुराग जैन की नई नियुक्ति का आदेश आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक बर्णवाल से बंद कमरे में मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ IAS अधिकारी मनु श्रीवास्तव से भी अलग बैठक की थी।

सरकार ने इन बैठकों का आधिकारिक एजेंडा नहीं बताया था। लेकिन प्रशासनिक हलकों में इन्हें मुख्य सचिव की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा था। अब जारी आदेश के बाद साफ हो गया कि चर्चाओं के केंद्र में रहे अशोक बर्णवाल को ही यह जिम्मेदारी मिली है।

कई नाम थे, लेकिन बर्णवाल पर बनी सहमति

मुख्य सचिव की दौड़ में अशोक बर्णवाल के अलावा डॉ. राजेश राजौरा, मनु श्रीवास्तव और केंद्र में पदस्थ पंकज अग्रवाल के नाम भी चर्चा में थे।हालांकि अंतिम दौर में अशोक बर्णवाल का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा था। अब सरकार के आदेश ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

कौन हैं अशोक बर्णवाल?

अशोक बर्णवाल मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। उन्हें प्रशासनिक अनुभव का लंबा कार्यकाल हासिल है। उन्होंने राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां निभाई हैं।

मुख्य सचिव बनने से पहले वे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव थे। इसके अलावा गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग और खाद्य सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास था।

ये भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, अब MP में मुख्य सचिव की कुर्सी पर किसकी ताजपोशी?

दीपाली रस्तोगी के तंज से सुलगी IAS बिरादरी, विरोध बढ़ता देख मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला मोर्चा

सीएस अनुराग जैन को केंद्र का पत्र, कहा- अफसरों को सांसदों-विधायकों का सम्मान करना सिखाएं

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मुख्य सचिव
  • वरिष्ठ आईएएस
  • मनु श्रीवास्तव
  • डॉ. राजेश राजौरा
  • अनुराग जैन
  • अशोक बर्णवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती