जल्द शादी करेंगे बाबा बागेश्वर, बोले- गुरु की आज्ञा हो गई
News In Short
- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद शादी करने की बात कही है।
- उन्होंने बताया कि शादी का फैसला गुरु जी की आज्ञा मिलने के बाद लिया गया है।
- शास्त्री ने कहा है कि उनकी मां जो लड़की पसंद करेंगी, वे उन्हीं से विवाह करेंगे।
- विवाह से पहले शास्त्री बद्रीनाथ में 21 दिनों की साधना और 5 दिनों की विशेष तपस्या करेंगे।
- उन्होंने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे अब वे निभाने जा रहे हैं।
News In Detail
छतरपुर. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवाह को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। खुद बाबा बागेश्वर ने यह साफ कर दिया है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके सिर पर सेहरा सजने का वक्त करीब आ गया है।
मां की पसंद की लड़की से होगी शादी
शादी के सवाल पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बेहद सादगी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का यह अहम फैसला उनकी निजी इच्छा नहीं, बल्कि गुरु कृपा का परिणाम है। शास्त्री ने कहा कि गुरु जी की आज्ञा हो गई है। हमने आज ही माता जी को बोल दिया है कि आप अब लड़की देख लो। जो लड़की माता जी को पसंद आएगी, उसी से मेरा विवाह होगा।
धीरेंद्र शास्त्री ने दोहराया कि वे अपने सिद्धांतों पर अडिग हैं और जो कहा है, वह पूरा जरूर होगा।
हाल ही में बाबा बागेश्वर के दोस्त इंद्रेश महाराज की शादी हुई है। लोग ऐसी अलकलें लगा रहे हैं कि शायद दोस्त से इंस्पायर्ड होकर बाबा बागेश्वर ने यह फैसला लिया है।
बद्रीनाथ में बीतेगा 21 दिन का समय
विवाह की घोषणा के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने अपने आने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि वे 21 दिन तक बद्रीनाथ धाम में साधना करेंगे। इस दौरान 5 दिन वे कठिन तपस्या में लीन रहेंगे। माना जा रहा है कि इस आध्यात्मिक यात्रा से लौटने के बाद शादी की तैयारियों में और भी तेजी आ सकती है।
धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी की शादी की अफवाहें
कुछ दिनों पहले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक जया किशोरी की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया था। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में जया किशोरी शामिल हुई थीं।
खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार
बाबा बागेश्वर की इस आधिकारिक घोषणा (पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान) के बाद सोशल मीडिया से लेकर उनके धाम तक खुशी की लहर दौड़ गई है। काफी समय से भक्त इस बात को लेकर उत्सुक थे कि उनके महाराज कब शादी करेंगे। अब जब धीरेंद्र शास्त्री ने खुद जल्द खुशखबरी मिलने की बात कह दी है, तो उनके लाखों अनुयायियों का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ीये खबरें भी पढ़ें...
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमें चार बच्चे पैदा करने चाहिए, मेरी शादी हुई तो मैं भी दूंगा योगदान
कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- प्रदीप मिश्रा जी का कर्ज उतारने आया हूं
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का स्वरूप बदला, अब होगी 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा