न्यूजीलैंड में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा, कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन हुए शामिल

Sandeep Kumar | Jun 23, 2025, 19:55 IST
Pandit Dhirendra Shastri
ऑकलैंड की कथा में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर पहुंचे। उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान गाया। सीमोर ने शास्त्री जी की आध्यात्मिक पुस्तक भी स्वीकार की।

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 17 दिन के विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और फिजी में हनुमंत कथा की। अब वह न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में कथा कर रहे हैं। इस कथा में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन भी शामिल हुए। उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान गाया और धीरेंद्र शास्त्री की पुस्तक स्वीकार की।



धीरेंद्र शास्त्री ने कहा न्यूजीलैंड में कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने आस्था को ठेस पहुंचाई। आज की कथा में हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि देश में धर्म की शांति बनी रहे। हम चाहते हैं कि मनुष्यों में एकता बनी रहे और सनातन का अभिप्राय जगमगाता रहे। न्यूजीलैंड और भारत का प्रेम यूं ही बना रहे।



ये खबर भी पढ़िए... 60 हजार की जैकेट और गुच्ची के चश्मे पर ट्रोल हुए धीरेंद्र शास्त्री, बाबा ने दिया ये जवाब



विश्व शांति के लिए विशेष हवन

ऑकलैंड में पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मंत्रोच्चारण के साथ भव्य स्वागत किया गया। कथा से पहले उन्होंने विशेष हवन का आयोजन किया। विश्व कल्याण, मानवता की रक्षा और शांति की कामना की गई।



ये खबर भी पढ़िए... नगर निगम भोपाल का कारनामा : सरकारी भूमि पर जारी की गई बिल्डिंग परमिशन



ऑकलैंड में भारतीय संस्कृति की झलक

ऑकलैंड की कथा में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर पहुंचे। उन्होंने भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान गाया। सीमोर ने शास्त्री जी की आध्यात्मिक पुस्तक भी स्वीकार की। उन्होंने शास्त्री जी की विचारधारा और विश्व शांति के संदेश की सराहना की।



ये खबर भी पढ़िए... MP में तबादलों को लेकर आया नया अपडेट, 17 जून थी ट्रांसफर की आखिरी तारीख



शांति, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश

कथा से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह कथा विश्व शांति की प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध प्रेम और संस्कृति पर आधारित हैं। शास्त्री जी ने प्रार्थना की कि न्यूजीलैंड में धर्म, संस्कृति और मानवता का प्रकाश सदैव बना रहे।



ये खबर भी पढ़िए... कथावाचक पं धीरेंद्र शास्त्री बोले- सोनम जैसी घटनाओं से डरने लगे हैं हम जैसे अविवाहित



तीन देशों की आध्यात्मिक यात्रा

Dhirendra Shastri ने 6 से 8 जून तक ऑस्ट्रेलिया, फिर 13 से 15 जून तक फिजी में कथा आयोजित की। 19 जून से 23 जून तक वे न्यूजीलैंड में कथा कर रहे हैं। ऑकलैंड में यह आयोजन 21 से 23 जून तक चला और आज इसका अंतिम दिन है। इस पूरे दौरे में हजारों लोगों ने भाग लेकर धर्म, आस्था और संस्कृति के महापर्व को सजीव किया।



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



देश दुनिया न्यूज hindi news



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • Dhirendra Shastri
  • बागेश्वर धाम
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूजीलैंड
  • देश दुनिया न्यूज
  • hindi news