न्यू ईयर पर एक्शन में बजरंग दल, पुलिस को ज्ञापन देकर सौंपी गाइडलाइन

Sanjay Gupta | Dec 28, 2024, 10:09 IST
happy news year
इंदौर में न्यू ईयर को लेकर जहां प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग ने सभी बार, पब को चेतावनी दी है, नियमों के दायरे में ही पार्टियों का आयोजन करें। वहीं अब बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद भी एक्शन में आ गया है।

इंदौर में न्यू ईयर को लेकर जहां प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग ने सभी बार, पब को चेतावनी दी है, नियमों के दायरे में ही पार्टियों का आयोजन करें। वहीं अब बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद भी एक्शन में आ गया है। हाल ही में नगर निगम की रिमूवल पर टीम पर हमले में बजरंग दल ने गाय के सम्मान की बात उठाई थी और आक्रामक हुआ था। इसी तर्ज पर अब न्यू ईयर को लेकर ज्ञापन देते हुए गाइडलाइन सौंपी गई है। साथ ही साफ शब्दों में कहा है कि वह गाइडलाइन का पालन कराएं नहीं तो हम इसके लिए मैदान में उतरेंगे।



इन्हें दिया गया ज्ञापन

बजरंग दल, गोशाला वालों ने निगम रिमूवल टीम के खिलाफ पुलिस में की शिकायत



इन गाइडलाइन का पालन कराएं, नहीं तो हम उतरेंगे- बजरंग दल

  • नशे में ड्रिंक एंड ड्राइव चालान वालों के वाहन जप्त किए जाएं एवं कार्रवाई की जाए।
  • हुड़दंग करने वाले युवक युवतियों को टोली सामूहिक रूप से तेज वाहन चलकर एवं शोर करने वालों पर कार्रवाई हो।
  • सार्वजनिक स्थान एवं रोड पर आतिशबाजी का उपयोग ना हो।
  • तेज आवाज में डीजे एवं कर में म्यूजिक पर प्रतिबंध हो।
  • रोड वह सार्वजनिक स्थान पर रास्ता रोककर बिना अनुमति कार्यक्रम ना होने दिया जाए।
  • होटल पब एवं रेस्टोरेंट रात्रि 12:00 के पूर्व आवश्यक रूप से पूर्ण बंद होना चाहिए।
  • होटल पब वह बार में मापदंडों से अधिक प्रति व्यक्ति शराब का वितरण न हो अधिकतर संचालक प्रति व्यक्ति मापदंडों से अधिक शराब का वितरण करते हैं ।
  • इंदौर शहर में युवतियों के कपड़े शालीन रहें। कई बार यह शहर की संस्कृति एवं सभ्यता धूमिल करती है। बजरंग दल इस प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं करेगा। महिला पुलिस बल का उपयोग अति आवश्यक रूप से होना चाहिए।
  • कुछ समय पूर्व क्षेत्र के होटल व पब का लाइव वीडियो कंट्रोल रूम पर रहता था ताकि समय पर बंद हो जाए, इसका पालन कराया जाए।
  • कोई बड़े व्यवसाय आयोजन एवं इवेंट की अनुमति नहीं दी जाए, जिसमें पुलिस बल अपनी सेवाएं फ्री देता है विवाद वह वर्ग विशेष के कलाकार का आयोजन ना हो।
  • मनोरंजन कर टैक्स पूर्व में ही संबंधित विभाग द्वारा भरा गया जाए एवं टिकट वितरण का हिसाब रखा जाए।
  • बजरंग दल नशे के विरुद्ध अपने अभियान में पुलिस को अपने लिखित रूप से समाज के हित में दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं से समय-समय पर अवगत करा रहा है। अगर बजरंग दल को किसी भी बिंदु पर असहमति,पालन न करने जैसी कानूनी व्यवस्था देखी जाती है तो बजरंग दल अपने बल द्वारा रोकने के लिए बाध्य हो रहेगा।

नगर निगम टीम पर सौ लोगों का हमला, पुलिस को 12 घंटे में 3 ही नामजद मिले



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • बजरंग दल
  • इंदौर बजरंग दल
  • इंदौर में बजरंग दल
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एडिशनल सीपी अमित सिंह