बजरंग दल, गोशाला वालों ने निगम रिमूवल टीम के खिलाफ पुलिस में की शिकायत

Sanjay Gupta | Dec 26, 2024, 12:58 IST
Share
indore bajranj dal attack 1
indore bajranj dal attack 1

नगर निगम की टीम पर हुए हमले और पुलिस द्वारा 12 घंटे में की गई एफआईआर के बाद अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में बजरंग दल पीछे हटने को तैयार नहीं है और आक्रामक होकर आगे आ गया है। इनके द्वार एक नहीं बल्कि तीन-तीन शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

नगर निगम की टीम पर हुए हमले और पुलिस द्वारा 12 घंटे में की गई एफआईआर के बाद अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में बजरंग दल पीछे हटने को तैयार नहीं है और आक्रामक होकर आगे आ गया है। इनके द्वार एक नहीं बल्कि तीन-तीन शिकायतें निगम के अधिकारियों और रिमूवल टीम के खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में दी गई। मुख्य निशाने पर सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे है।

indore bajranj dal attack
indore bajranj dal attack

आरोपियों ने की निगम के खिलाफ यह शिकायत

एक शिकायत गणेश निहाले, रोशन चौधरी, ज्योति हाड़ा, विजय कालखोर, संजय महाजन, तेज सिंह व अन्य ने की है। उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा कराई गई एफआईआर में नामजद आरोपियों में कालखोर, महाजन और तेजसिंह का नाम है। अब इन्हीं व अन्य के द्वारा की गई शिकायत में लिखा है कि निगम के अधिकारी बबलू कल्याणे द्वारा अवैध वसूली होती है और गाय को अवैध रूप से बेचा जाता है। मेरी जानकारी में यह आया कि उन्होंने बाड़े भी तोड़ा और गंगा गौशाला दत्त नगर पर से गाय को लेकर ठूंस ठूंसकर भरा जा रहा था। फूठी कोठी पहुंचे, बबलू कल्याणे और 50 कर्मचारियें द्वारा हमारे साथ मारपीट की गई। कल्याणे द्वारा बोला जा रहा था कि अपनी गाड़ियां फोड़ दो इनका नाम लगा देंगे। कल्याणे ने हमारे साथ मारपीट की है। खुद ही उन्होंने गाड़ियां फोड़ी थी।

दो अन्य शिकायतों में भी यही

एक शिकायत फरियादी गीती पंवार द्वारा की गई है। इसमें उन्होंने कहा कि मैं समाजसेवी हूं, मुझे खबर मिली कि निगम वाले गाय ले जा रहे हैं, मैं फूटी कोठी पहुंची तो देखा निगम कर्मचारी बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर रहे थे। निगम के बबलू कल्याणे द्वारा मेरे खिलाफ अभद्र भाषा बोली गई और बोलने लगे के अपने वाहन तोड़ दो और बजरंग दल वालों का नाम रख दो। कल्याणे ने खुद ही अपना वाहन फोड़ा। दूसरी शिकायत जीवराम के नाम से है इसमें लिखा है कि मुझे जानकारी दिए बिना ही मेरी दत्तनगर गंगा गौशाला को निगम टीम तोड़ने लगी। गाय को ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा था और निगम द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • बजरंग दल
  • गौशाला
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा