गोलू अग्निहोत्री और तरुण पर ED कार्रवाई की पुलिस FIR से खुल रही पोल
Sanjay Gupta | Dec 23, 2024, 12:52 IST
golu agnighotri and tarun srivatav 1
कांग्रेस नेता विशाल गोलू अग्निहोत्री और उनके सहयोगी तरुण श्रीवास्तव पर दो दिन तक चली ईडी की कार्रवाई की पोल लसूडिया पुलिस में दर्ज केस से खुल रही है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
कांग्रेस नेता विशाल गोलू अग्निहोत्री और उनके सहयोगी तरुण श्रीवास्तव पर दो दिन तक चली ईडी की कार्रवाई की पोल लसूडिया पुलिस में दर्ज केस से खुल रही है। हालांकि, अभी तक ईडी ने इस मामले में औपचारिक जानकारी रिलीज नहीं की है, लेकिन पुलिस में तरुण के खिलाफ दर्ज केस से कई बातों का खुलासा हो रहा है।
पुलिस में 18 दिसंबर को 511 सिंगापुर टाउनशिप लसूडिया निवासी तरुण, पिता राजेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। क्योंकि उनके घर पर ईडी अधिकारियों (एडी प्रियांकुश रावत व अन्य) द्वारा की गई छापेमारी में एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस मिले थे। बता दें कि यह सभी एक लकड़ी की अलमारी में पीले थैले में रखे हुए थे जो अवैध थे।
ईडी की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस केस में लिखा हुआ है कि तरुण द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से म्यूल खातों (ऐसे खाते जिनका उपयोग अवैध राशि के ट्रांजेक्शन के लिए होता है और यह खासकर कमीशन के आधार पर खाते संचालित होते हैं) के जरिए लेन-देन किया जा रहा है। यानी एक तरह से इन खातों के जरिए अवैध राशि को यहां से वहां शिफ्ट किया जा रहा था और बदले में खाताधारकों को कुछ कमीशन दिया जाता था। माना जा रहा है यह पूरी अवैध राशि क्रिकेट की सट्टेबाजी से जुड़ी हुई है।
गोलू अग्निहोत्री के यहां भी ईडी की टीम लगातार दो दिन तक उनके मकान व अन्य ठिकानों पर पहुंची थी। इसके अलावा भी ईडी की टीम शहर तरुण के साथ ही कई अन्य ठिकानों पर भी पहुंची थी। दो दिन की कार्रवाई के बाद ईडी ने पूछताछ के बाद गोलू को छोड़ा था। गोलू को एयरपोर्ट से ही ईडी ने पकड़ा था वह बाहर निकलने के चक्कर में थे। इस पूरे मामले में गोलू का दुबई से चल रहा नेटवर्क भी संदेह के घेरे में है।
तरुण श्रीवास्तव के यहां से क्या मिला था?
नकदी, चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिले
ईडी अधिकारियों ने तरुण के यहां से 98 लाख रुपए नकद, 46 हजार की विदेशी मुद्राएं, 54.38 लाख कीमत की दो चांदी की सिल्लियां जिनका वजन 59.90 किलो था वह जब्त की थी।
फेमा लगा, फर्जी खातों से लेनदेन
गोलू भी इसी मामले में धराए हैं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava