बांग्लादेश के विरोध में दूल्हा-दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम, पूरा शहर हैरान

Raj Singh | Dec 05, 2024, 11:08 IST
PROTEST
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बुधवार (4 दिसंबर) को सकल हिंदू समाज ने रैली निकाली। इस रैली में हजारों लोल शामिल हुए।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बुधवार (4 दिसंबर) को सकल हिंदू समाज ने रैली निकाली। इस रैली में हजारों लोग शामिल हुए। इसमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। रैली में आए सभी लोगों ने जिहादी मानसिकता को खत्म करने का संदेश दिया। रैली में बुरहानपुर की विधायक अर्चना चिटनीस सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। हालांकि, इस रैली का मुख्य आकर्षण एक दूल्हा और दुल्हन थे, जिन्होंने अपनी शादी से पहले रैली में भाग लिया।



दूल्हा-दुल्हन ने क्या कहा?

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, मध्य प्रदेश में उमड़ा आक्रोश



रैली का ये रहा संदेश

वहीं दुल्हन शालू ने भी रैली में शामिल होने का कारण बताया और कहा कि आज हमारी शादी है, लेकिन सनातन धर्म के बचाव के लिए हम यहां आए हैं। मैं सभी से अपील करती हूं कि जितना हो सके, धर्म की रक्षा करें। इस रैली ने यह संदेश दिया कि हिंदू धर्म और सनातन धर्म के लिए समर्पण और संघर्ष का कोई समय नहीं होता, चाहे कोई व्यक्तिगत अवसर हो या राष्ट्रीय हित की बात।



इंदौर में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर उतरे ढाई लाख लोग



क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पिछले कई महीनों से पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं। हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। उनके साथ मारपीट की जा रही है। साथ ही हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है, जिसकी कई घटनाएं पहले ही सामने आ चुकी हैं। इसे लेकर बुरहानपुर में पूरे हिंदू समाज ने रैली निकाली। हाल ही में भोपाल और इंदौर में भी बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में रैलियां निकाली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश हिंसा में अब तक सैकड़ों हिंदुओं की मौत हो चुकी है।



FAQ

  1. बुरहानपुर में हिंदू समाज ने रैली क्यों निकाली?
    बुरहानपुर में हिंदू समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य बांग्लादेश में हो रही हिंसा और अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों के खिलाफ विरोध जताना था।
  2. दूल्हा और दुल्हन ने रैली में भाग क्यों लिया?
    दूल्हा नितेश और दुल्हन शालू ने अपनी शादी से पहले बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली में भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश और धर्म के लिए समर्पण का कोई समय नहीं होता, चाहे वह व्यक्तिगत अवसर हो या राष्ट्रीय हित की बात।
  3. रैली में क्या संदेश दिया गया?
    रैली ने यह संदेश दिया कि हिंदू धर्म और सनातन धर्म के लिए समर्पण और संघर्ष का कोई समय नहीं होता। यह दिखाता है कि धर्म की रक्षा के लिए हर कोई, चाहे वह किसी भी व्यक्तिगत अवसर पर हो, आगे आ सकता है।
  4. बांग्लादेश में क्या घटनाएं हो रही हैं?
    बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उनके घर जलाए जा रहे हैं, मारपीट की जा रही है, और मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है। इन घटनाओं में सैकड़ों हिंदुओं की मौत हो चुकी है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर
  • बांग्लादेश
  • विधायक अर्चना चिटनीस
  • बांग्लादेश हिंसा