इंदौर में बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर उतरे ढाई लाख लोग

Sanjay Gupta | Dec 04, 2024, 13:48 IST
Share
indore rally
indore rally

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें लालबाग से लेकर कलेक्ट्रेट तक भगवा झंडा लहराते हुए करीब ढाई लाख लोग शामिल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें लालबाग से लेकर कलेक्ट्रेट तक भगवा झंडा लहराते हुए करीब ढाई लाख लोग शामिल हुए हैं। वहीं बाजार भी आधे दिन शांतिपूर्वक तरीके से बंद रहा। कलेक्टोरेट पहुंचकर सकल हिंदू समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन दिया गया।

हर संगठन पहुंचा रैली में

इंदौर का कोई भी संगठन इस प्रदर्शन से अछूता नहीं रहा। धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, राजनीतिक सभी संगठन इस रैली में शामिल थे। साथ ही मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही अन्य विधायक, जनप्रतिनिधि आयोजन में मौजूद रहे और रैली के साथ चले। रैली में संघ की ओर से ढाई लाख से लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। रैली में बड़ी संख्या में साधु-संत रैली में शामिल हुए हैं।

ज्ञापन में यह मांग की गई

सकल हिंदू समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम पर दिए गए ज्ञापन में तीन मांग की गई-

•भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाला जाए ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और धार्मिक स्वतंत्रता कायम रह सके।

•संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन के जरिए बांग्लादेश सरकार को इन अत्याचारों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस मुद्दे पर दिलाया जाए, साथ ही हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की वैश्विक स्तर पर जांच हो।

•अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि फिर यह अपराध नहीं हो।

आधा दिन बंद रहा इंदौर

इस रैली के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बाहर होने के चलते वीडियो संदेश जारी किया था, तो वहीं महापौर हो या बीजेपी नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे व अन्य नेता सभी ने संदेश जारी कर अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया था। इसके चलते इंदौर में इसके लिए जमकर माहौल था। सभी संगठनों ने आधा दिन इंदौर बंद रहा। 56 दुकान पर तो पोस्टर लगा, बाद में पोहे-चाय, बांग्लादेश हाय-हाय। इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट रखा गया था।

पूर्व मंत्री बोलीं- ईंट से ईंट बजाना जानता है भारत

पूर्व मंत्री व महू विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि सनातनी देश भक्त ने संदेश दे दिया है कि जेहादी अपनी मर्यादा में रहें नहीं तो भारत ईंट से ईंट बजाना जानता है। वहीं यात्रा संयोजक पंकज पंवार ने कहा कि रैली में लाखों हिंदू शामिल हुए। विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि धर्म से मानवता टिकी है, जो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, उसके खिलाफ सभी हिंदू सड़क पर उतरे हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया और मंत्री तुलसी सिलावट ने भी कहा कि सभी हिंदू एकजुट है और यह बांग्लादेश के अत्याचार के खिलाफ जनसैलाब है। यात्रा में बीजेपी नेता टीनू जैन, प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा सहित सभी नेता उपस्थित रहे।

आयोजन में विधायक मालिनी गौड़, एकलव्य गौड़, माला ठाकुर भी उपस्थित थे। महापौर ने कहा कि यह आक्रोश सभी हिंदू एक है, बांग्लादेश में हो रहे शोषण के खिलाफ यह आक्रोश है, यह मानवाधिकर संस्थानों के खिलाफ भी है जो अखलाख जैसे आतंकवादियों के लिए तो बोलते हैं लेकिन बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार पर चुप है

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • RSS
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • बांग्लादेशी हिंदू
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट

By Mukesh Sharma

विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार

By VINAY VERMA

23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब

By Jitendra Shrivastava

EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब
छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री बढ़ी, 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट का दिखा बड़ा असर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री बढ़ी, 50% रजिस्ट्री शुल्क छूट का दिखा बड़ा असर
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर

By VINAY VERMA

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बात नहीं मान रहे अधिकारी? अटैचमेंट समाप्त करने विधानसभा में की थी घोषणा, अंतिम चेतावनी भी बेअसर
SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना

By Jageshwar prasad

SI भर्ती परीक्षा विवाद: आउट ऑफ पैटर्न पेपर पर भड़के अभ्यर्थी, शहीद स्मारक पर धरना