BCLL बस ड्राइवरों की हड़ताल, सैलरी और PF को लेकर भड़के, यात्री हो रहे परेशान
MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की बसें कई रूट्स पर बंद हैं। दरअसल बस ड्राइवर और कंडक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का असर आम लोगों पर हो रहा है। शहर की परिवहन व्यवस्था पर इसका साफ देखा जा रहा है।
सैलरी और ग्रेच्युटी नहीं मिलने से भड़के कर्मचारी
कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सैलरी की अनियमितता और जीएफ (ग्रेजुएटी फंड) न मिलने से परेशान हैं। प्रबंधन से कई बार शिकायत के बावजूद उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया।
ड्राइवरों की ये हैं मांग
ड्राइवरों और कंडक्टरों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे अपनी सेवाएं नहीं देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार वादा करने के बावजूद कंपनी सैलरी और PF की राशि समय पर नहीं देती। इसलिए अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी जबतक सैलरी नहीं देगी हम काम पर नहीं लौटेंगे।
यह भी पढ़ें...3 करोड़ से बनेगा भोपाल में देश का पहला यूनानी हम्माम, बाथ थेरेपी से दूर होगा मोटापा
12 रूट पर नहीं चली बसें, यात्री हुए परेशान
BCLL (Bhopal City link Limited) के बस ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से शहर के 12 प्रमुख रूटों पर बसें बंद रहीं। रोजाना इन रूटों से हजारों लोग ट्रेवल करते हैं। सोमवार को बस बंद होने के कारण परेशान नजर आए। कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
लोग बोले: बिना सूचना के बसें बंद, बढ़ी दिक्कत
सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बस सेवाएं रोक दी गईं, जिससे सुबह के समय काफी अव्यवस्था फैल गई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
BCCL | bus driver | भोपाल में हड़ताल | MP News | Bhopa