बस में नर्स ने की युवक से मारपीट, भड़के लोगों ने किया दमोह में थाने का घेराव, बर्खास्तगी की मांग

Manish Kumar | Published:
Share
nurse-assaults-youth-bus-damoh
Photograph: (the sootr)

दमोह में एक नर्स ने बस में युवक को लात मारी और गालियां दीं। इसके बाद लोगों ने थाने का घेराव किया, नर्स की बर्खास्तगी की मांग की। 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच।

DAMOH. दमोह जिले के रनेह उप स्वास्थ्य केंद्र में 9 जून को नर्स ने युवक को पीटा और गालियां दीं। युवक अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था। नर्स ने इलाज के लिए अगले दिन आने को कहा। युवक ने बार-बार विनती की, तो नर्स गुस्से में आ गई।

इसके बाद युवक अपनी पत्नी के साथ बस में बैठकर लौट रहा था, तभी नर्स ने बस रोककर उसकी मारपीट की। घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद, स्थानीय लोग रनेह थाने का घेराव कर रहे हैं और नर्स की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

दो पुलिसवाले हुए लाइन अटैच

इस घटना के बाद, दमोह जिला पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई रनेह थाने के पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण की गई है। साथ ही, नर्स के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

प्रशासन ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हालांकि, स्थानीय लोग नर्स की बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

ओंकारेश्वर में चार युवा नर्मदा नदी में डूबे, दो को बचाया, एक की मौत और एक लापता

अंबेडकर मूर्ति विवाद: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने किया प्रतिमा लगाने का समर्थन

नर्स ने कहा- युवक ने की थी छेड़खानी

नर्स नीलम यादव ने अपनी सफाई में कहा कि युवक ने पहले अस्पताल में उनके साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद वह गुस्से में आई और उस पर कार्रवाई की।

नर्स का दावा है कि युवक ने गालियां दी थीं और उनका हाथ पकड़ा था, जिससे वह डरी हुई थी। नर्स ने कहा कि युवक ने अस्पताल में शराब पीकर इलाज के लिए आया था और उनके साथ बुरा व्यवहार किया था।

ये भी पढ़ें...

एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव का ऐलान: 20 जून से 19 जुलाई तक चलेगी वोटिंग, 18 उम्मीदवार मैदान में

दमोह में डायल-100 टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा, शराब पिलाकर बनाया वीडियो

बस में पीछा करके नर्स ने की युवक की पिटाई

युवक महेंद्र लोधी ने बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था और नर्स से मदद की गुहार लगा रहा था। जब नर्स ने इलाज के लिए अगले दिन आने को कहा, तो उसने विनती की।

इसके बाद नर्स ने उसे गालियां दीं और फिर बस में उसका पीछा करके उसे पीटा। महेंद्र ने कहा कि वह वीडियो लेकर एसपी कार्यालय गया और मामले की जांच की मांग की।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश | mp news hindi | Damoh SP Shrut Kirti Somvanshi

Tags:
  • damoh
  • दमोह
  • मध्य प्रदेश
  • उप स्वास्थ्य केंद्र
  • जिला पुलिस अधीक्षक
  • पिटाई
  • नर्स
  • Damoh SP Shrut Kirti Somvanshi
  • mp news hindi
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर