दमोह में डायल-100 टीम पर हमला, पुलिसकर्मियों को पीटा, शराब पिलाकर बनाया वीडियो

Amresh Kushwaha | Published:
Share
दमोह में पुलिसकर्मियों पर हमला
दमोह में पुलिसकर्मियों पर हमला

दमोह के पैरवारा गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। यहां डायल-100 टीम पर हमला किया गया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को जबरन शराब पिलाकर वीडियो बनाया।

दमोह जिले के पैरवारा गांव में मंगलवार रात को हैरान करने वाली घटना सामने आई। इसमें डायल-100 वाहन पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर करीब 30 लोगों ने हमला कर दिया। यह हमला पुलिसकर्मियों आरक्षक और पायलट पर किया गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को जल रहे ट्रैक्टर में फेंकने की कोशिश की गई। इसके बाद जबरन शराब पिलाकर उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। इस घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मी घायल अवस्था में दमोह के एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी आपबीती सुनाई।

ये खबर भी पढ़िए...अब सागर में महिलाओं ने किया पुलिस पर हमला, कई घायल, 1 महीने में 5वीं घटना

जानें क्या है पुरा मामला...

आरक्षक बलराम और पायलट मनोज राजपूत मंगलवार रात लगभग 9 बजे पैरवारा गांव पहुंचे थे। उन्हें गांव के इंदर सिंह लोधी ने कॉल कर बताया था। लोधी ने कॉल पर कहा कि कुछ लोग उनके खेत पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और बम फोड़ रहे हैं। जैसे ही बलराम और मनोज मौके पर पहुंचे, वे इंदर सिंह से पूछताछ करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद करीब 30 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, भीड़ ने उनका मोबाइल और डायल-100 वाहन की चाबी छीन ली और लात-घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़िए...MP में पुलिस का डर खत्म! खुलेआम मंदिर के बाहर तलवार लहराते 'मियां भाई' का वीडियो वायरल

जलते ट्रैक्टर में फेंकने की कोशिश

भीड़ ने दोनों पुलिसकर्मियों को पास के खेत में ले जाकर एक जलते हुए ट्रैक्टर में फेंकने की कोशिश की। जब पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाई, तो कुछ लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को जबरन शराब पिलाई और उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में बलराम और मनोज को पीटते हुए और शराब पीने के लिए दबाव डालते हुए दिखाया गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

घायल पुलिसकर्मियों को किसी तरह से वहां से निकाला गया। वे देर रात दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निवास पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दो आरोपियों, कल्याण उर्फ बब्बी और शालिगराम पटेल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा करीब 30 अन्य अज्ञात और नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापा मारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी

दोनों पुलिसकर्मी बलराम और मनोज राजपूत का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद बलराम ने कहा था कि अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आत्महत्या कर लेगा। अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद वह संतुष्ट नजर आया।

कब कब हुए पुलिस पर हमले

  • 15 मार्च - मऊगंज:शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई रामचरण गौतम की मौत।
  • 15 मार्च - इंदौर:वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प, पुलिसकर्मियों पर हमला।
  • 20 मार्च - दमोह:पुलिस पर बदमाशों का हमला, हथियार जब्त करने गई टीम पर हमला, एएसआई घायल।
  • 23 मार्च - सीहोर:इछावर में कोर्ट मैरिज विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Madhya Pradesh | MP News | damoh | Damoh News | पुलिस पर हमला | MP Police

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP Police
  • damoh
  • दमोह
  • Damoh News
  • पुलिस पर हमला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर