छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T232326.323
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T232326.323

शहडोल में 4 दिन पहले लापता युवक का शव मिलने के बाद नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस पर पथराव करते हुए एक कबाड़ की दुकान और दो चार पहिया वाहनों को आग हवाले कर दिया।

मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस पर पथराव का मामला सामने आया है। दरअसल 4 दिन पहले से लापता युवक का शव मिलने के बाद नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। इसके बाद पुलिस पर पथराव करते हुए एक कबाड़ की दुकान और दो चार पहिया वाहनों को आग हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस को लोगों को समझाती रही, लेकिन उपद्रवी किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। करीब 4 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला जाकर शांत हुआ।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के कबाड़ी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की है। वहीं इस घटना के बाद अमलाई पुलिस ( Amalai Police ) 6 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कबाड़ी शासकीय स्कूल के एक कमरे से कबाड़ का संचालन कर रहा था, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर पत्थरबाजी कांड: पुलिस की गिरफ्त में 10 हजार का इनामी आरोपी हाजी शहजाद अली

क्या है पूरा मामला

दरअसल अमलाई थाना क्षेत्र ईट भट्ठा निवासी राकेश का 13 सितंबर को वहीं के रहने वाले चैतु नाम के युवक से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। इसके बाद 14 सितंबर से राकेश लापता हो गया। जिसकी परिजनों ने अमलाई थाने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 4 दिन बाद राकेश का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ASP ने कही जांच की बात

वहीं इस पूरे मामले में एसडीएम सोहागपुर अरविंद शाह ( Arvind Shah ) का कहना है कि लापता युवक का शव मिलने के बाद नाराज लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। कार्रवाई के आश्वासन के बाद आक्रोश शांत हुआ है।अरविंद शाह ने कहा है कि कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होंगे।

छतरपुर में मुस्लिम समाज ने नहीं निकाला जुलूस

मध्य प्रदेश के छतरपुर में ईद उल मिलादुन्नबी ( eid ul miladunnabi ) पर जुलूस नहीं निकाला गया। यहां पुलिस पर पथराव कांड ( stone pelting incident ) के बाद पुलिस और प्रशासन ( Police and Administration ) मुस्लिम समाज से लगातार संपर्क में थे, लेकिन जुलूस पर सहमति नहीं बन पाई। मुस्लिम समाज ( Muslim Brotherhood ) ने अन्य सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित किया, लेकिन जुलूस ( procession ) नहीं निकाला। बता दें कि पुलिस (police) ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल न्यूज
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • पुलिस पर पथराव
  • हिंदी न्यूज
  • छतरपुर पुलिस पथराव
  • शहडोल पुलिस पर पथराव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर