अब सागर में महिलाओं ने किया पुलिस पर हमला, कई घायल, 1 महीने में 5वीं घटना
Rohit Sahu | Published:
sagar police
मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मध्य प्रदेश में पुलिस टीमों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला सागर जिले (Sagar) के सुरखी थाना क्षेत्र (Surkhi Police Station) के महुआखेड़ा गांव का है, जहां गुरुवार शाम अरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी के परिजनों, महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा। बाद में अतिरिक्त बल लेकर पहुंची और गांव में स्थिति संभाली।
पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार करना था, जिनके खिलाफ वारंट निकले हुए थे। सुरखी थाना पुलिस गिरफ्तारी के लिए महुआखेड़ा गांव पहुंची। हालांकि, टीम गलती से जैसीनगर थाना क्षेत्र (Jaisinagar Police Station) के महुआखेड़ा गांव पहुंच गई। जब पुलिस ने ग्रामीणों से वारंटियों के बारे में पूछताछ शुरू की, तो कुछ स्थानीय लोगों के साथ बहस हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इसके बाद अचानक पथराव शुरू हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जान बचाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पत्थर लगने से चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल (Additional Police Force) मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मध्य प्रदेश में पुलिस पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी राज्य में कई स्थानों पर पुलिस टीमों को हमलों का सामना करना पड़ा है। ये इस महीने की पांचवी घटना है। इसके पहले 4 बार पुलिस पर इस तरह हमले हुए हैं।
यह भी पढ़ें: MP में पुलिस का डर खत्म! खुलेआम मंदिर के बाहर तलवार लहराते 'मियां भाई' का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें: आदिवासियों की जमीन हड़पने के मामले में गंगा पाठक के घर पर पुलिस की दबिश
चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
इस महीने पहले भी हुए पुलिस पर हमले
यह भी पढ़ें: MP में पुलिस का डर खत्म! खुलेआम मंदिर के बाहर तलवार लहराते 'मियां भाई' का वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला
कब कब हुए पुलिस पर हमले
- 15 मार्च - मऊगंज:शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई रामचरण गौतम की मौत।
- 15 मार्च - इंदौर:वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प, पुलिसकर्मियों पर हमला।
- 20 मार्च - दमोह:पुलिस पर बदमाशों का हमला, हथियार जब्त करने गई टीम पर हमला, एएसआई घायल।
- 23 मार्च - सीहोर:इछावर में कोर्ट मैरिज विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई रामनारायण धुर्वे गंभीर रूप से घायल।
यह भी पढ़ें: आदिवासियों की जमीन हड़पने के मामले में गंगा पाठक के घर पर पुलिस की दबिश
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari