टीआई ने शेयर किया राहुल गांधी का मीम, निलंबन तक पहुंच गई बात, बाद में मांगी माफी
Ravi Singh | Oct 02, 2024, 24:07 IST
Rahul Gandhi meme
बैतूल के आमला में पदस्थ टीआई ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मीम शेयर किया। जिसके बाद स्थानीय कांग्रेसियों ने टीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि पोस्ट के 48 घंटे बाद टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना ने माफी मांग ली है।
Betul : बैतूल जिले के आमला में पदस्थ थाना प्रभारी (टीआई) सत्य प्रकाश सक्सेना ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके निलंबन की मांग की है। विवादित पोस्ट के 48 घंटे बाद टीआई सक्सेना ने माफी मांगते हुए कहा कि यह गलती से शेयर हो गया था।
टीआई सक्सेना ने 29 सितंबर 2024 की रात को अपने फेसबुक अकाउंट से 43 सेकंड का एक मीम वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल गांधी डांस करते दिख रहे थे। यह वीडियो AI से बना लग रहा था और इसमें जाति शब्द का बार-बार जिक्र था। चूंकि राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की मांग उठा रहे हैं, इसलिए कांग्रेसियों को यह वीडियो अपमानजनक लगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पोस्ट को गंभीरता से लिया और तुरंत अपने मोबाइल में सेव किया।
इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने को एसपी ऑफिस पहुंचकर टीआई सक्सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसपी की अनुपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एएसपी कमला जोशी को ज्ञापन सौंपकर टीआई को निलंबित करने की मांग की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि टीआई सक्सेना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी भरे फोन कर रहे हैं और मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे ने चेतावनी दी कि यदि टीआई को निलंबित नहीं किया गया तो वे आमला शहर बंद करेंगे।
![00412461-21c]()
टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना ने विवाद बढ़ने पर 48 घंटे बाद पोस्ट डिलीट कर दी और माफी भी मांग ली। टीआई सत्य प्रकाश ने लिखा कि राहुल गांधी जी से जुड़ा एक वीडियो गलती से मेरे मोबाइल से शेयर हो गया था। जैसे ही मुझे पता चला, मैंने उसे हटा दिया। मेरे दिल में उनके प्रति कोई असम्मान की भावना नहीं है। जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे अनुरोध है कि मेरी गलती को माफ करें।
एएसपी कमला जोशी ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमला थाना प्रभारी के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट का मामला संज्ञान में आया है। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीआई ने शेयर किया मीम वीडियो
टीआई को निलंबित करो
00412461-21c
टीआई ने मांगी माफी
कानूनी कार्रवाई की जाएगी- एएसपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari