भिंड एसपी ऑफिस में पत्रकारों की पिटाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से जवाब तलब

Sourabh Bhatnagar | Jun 04, 2025, 13:19 IST
bhind news mp government
सुप्रीम कोर्ट ने रेत माफिया की रिपोर्टिंग पर भिंड में पत्रकारों की पिटाई के मामले में मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। मामला 9 जून को फिर से सुना जाएगा।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेत माफिया पर रिपोर्टिंग करने वाले दो पत्रकारों को एसपी ऑफिस में पिटाई का सामना करना पड़ा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में पत्रकार शशिकांत गोयल और अमरकांत सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि रेत माफिया पर रिपोर्टिंग करने के कारण उनके साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की।



कोर्ट ने क्या आदेश दिया?

खबर यह भी...भिंड में पत्रकार की पिटाई का मामला, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना



दिल्ली हाईकोर्ट गया था मामला

बीती 28 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने अमरकांत सिंह चौहान को सुरक्षा प्रदान की थी। चौहान ने आरोप लगाया था कि भिंड के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके साथ मारपीट की गई और अब उनकी जान को खतरा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के पत्रकार को दो महीने की सुरक्षा देने का निर्देश दिया।



पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार का आरोप

भिंड जिले में तीन पत्रकारों ने आरोप लगाया था कि 1 मई को भिंड पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में उनके साथ मारपीट की गई। यूट्यूब चैनल संचालक प्रीतम सिंह राजावत, न्यूज पोर्टल संचालक शशिकांत गोयल और न्यूज चैनल के लिए कार्यरत अमरकांत सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर को शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि 1 मई को उनके साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा मारपीट की गई थी।



खबर यह भी...भिंड को मारने वाले तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को हटाया, लोक सेवा केंद्र भी आया कटघरे में



एसपी ने किया खंडन

हालांकि, भिंड के पुलिस अधीक्षक असित यादव ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि पत्रकारों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ था। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।



2 मई को एसपी ने किया था ये ट्वीट

cef2358a-fb6


https://x.com/spbhind/status/1918240174041121188/photo/1



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Sand Mafia | MP Fearless Sand Mafia | Bhind Crime भिंड न्यूज | Bhind News





Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Bhind News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • दिल्ली हाईकोर्ट
  • Sand Mafia
  • MP Fearless Sand Mafia
  • Bhind Crime भिंड न्यूज