MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ

Rohit Sahu | Mar 21, 2025, 10:32 IST
bhind bjp mla
भिंड जिले के नयागांव में नवीन कॉलेज खोलने की घोषणा को एक साल हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। यह सवाल बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विधानसभा में किया तो विधानसभा अध्यक्ष को उन्हें बैठाना पड़ा।

भिंड जिले के नयागांव में नवीन कॉलेज बनाने की घोषणा के बाद भी काम शुरू नहीं होने को लेकर बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेर लिया। मामला इतना बड़ गया कि विधानसभा अध्यक्ष को दखल देकर उन्हें बैठने के लिए कहना पड़ा। दरअसल भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विधानसभा के बजट सत्र में सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि अब तक क्या कार्यवाही हुई है और परियोजना की स्थिति क्या है। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जमीन मिलते ही काम शुरू कर देंगे।



घोषणा के 1 साल बाद भी नहीं बना कॉलेज

इन तीन बिंदुओं पर जवाब दें: विधायक

  1. क्या इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया गया है?
  2. महाविद्यालय स्थापित करने के लिए अब तक क्या कार्यवाही हुई है?
  3. परियोजना के लिए बजट स्वीकृत हुआ है या नहीं, और इसकी समय-सीमा क्या है?

जमीन मिलते ही काम शुरू करेंगे: मंत्री

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि सरकार महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया जा रहा है। साथ ही निर्माण के लिए सरकारी जमीन भी तलाश की जा रही है। हालांकि, मंत्री ने परियोजना के पूर्ण होने की समय-सीमा स्पष्ट नहीं की, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बनी हुई है।



यह भी पढ़ें: बिजली कटौती समेत कई मुद्दों पर BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, खूब कोसा



जमीन हम देंगे आप काम शुरू करो

सरकार के जवाब पर बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने गरम लहजे में इंदर सिंह परमार से कहा, 'आप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रहे हैं। आप अभी घोषणा करें कि इस सत्र में कॉलेज चालू हो जाएगा। हम आपको सरकारी जमीन देने को तैयार हैं। इस बहस को बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दोनों को बैठने को बैठन के लिए कहा तब जाकर मामला शांत हुआ।



यह भी पढ़ें: सौरभ शर्मा मामले की CBI जांच की मांग, विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा, किया वॉकआउट



स्थानीय लोगों में बढ़ रही नाराजगी

नयागांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि शीघ्र ही महाविद्यालय निर्माण कार्य शुरू किया जाए।



यह भी पढ़ें:BJP विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की योजना का किया विरोध, जानें पूरा मामला



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • mp Vidhansabha Budget session
  • Education minister Inder Singh Parmar
  • इंदरसिंह परमार
  • mp vidhansabha
  • भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह