अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भोपाल में एक्शन, एयरपोर्ट के पास वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिश
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद, भोपाल में भी एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है। यहां राजा भोज एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर दायरे में स्थित 27 मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह कदम खासतौर पर उन गार्डन संचालकों पर उठाया गया है, जो शादी समारोहों में लेजर लाइट का उपयोग करते हैं। बता दें कि इन लेजर लाइटों से विमान की लैंडिंग में पायलटों को परेशानी हो रही थी।
लेजर लाइट्स से होती है पायलटों को समस्या
एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद कई मैरिज गार्डनों में लेजर बीम और हाई-इंटेंसिटी लाइट्स का उपयोग किया जा रहा था। जो पायलटों की लैंडिंग को प्रभावित कर रहे थे। लेजर लाइट्स के कारण पायलटों की दृष्टि में गड़बड़ी उत्पन्न हो रही थी। इससे विमान दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता था।
बैरागढ़ एसडीएम ने जारी किया नोटिस
सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसडीएम राय ने कहा कि यदि मैरिज गार्डन संचालक इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गार्डन को सील कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने भी इन गार्डनों से लेजर बीम और सारपी लाइट के उपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की थी, और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि पायलटों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अवैध निर्माण पर भी हुई कार्रवाई
इसके साथ ही, एसडीएम राय ने एयरपोर्ट के आस-पास अवैध निर्माण की जांच भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम राय और सिटी प्लानर अनूप गोयल समेत कई अधिकारियों ने राजा भोज एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे अवैध तरीके से लग रही मीट दुकानों का भी जायजा लिया और उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।
निगम ने 5 दुकानों को किया सील
नगर निगम ने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों, जैसे सीटीओ और बैरागढ़ में कार्रवाई करते हुए पांच अवैध दुकानों को सील कर दिया। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने अमले को नियमित निरीक्षण और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि कोई भी अवैध निर्माण या गतिविधि एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए खतरा न बने।
अवैध गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
प्रशासन ने घोषणा की है कि अब नियमित रूप से पुलिस और नगर निगम की टीमें एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में गश्त करेंगी। इसके साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखेंगी। अगर किसी गार्डन या दुकान से संबंधित नियमों का उल्लंघन होता है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Bhopal | अहमदाबाद प्लेन क्रैश | airport | Laser Light | Marriage garden | MP News | News update