अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, महिला कर्मियों के बाल खींचकर पीटा गया

Sourabh Bhatnagar | Jan 08, 2025, 13:38 IST
bhopal news
भोपाल के बागसेवनिया इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इसमें महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये घटना बागसेवनिया इलाके के राजाभोज चौराहे पर मंगलवार शाम लगभग 5 बजे की है। यहां अतिक्रमण हटाने गई टीम में मौजूद महिला कर्मचारियों को अतिक्रमणकारियों ने निशाना बनाते हुए उनके बाल खींचे और थप्पड़ मारे। वहीं, इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें महिलाओं पर हो रहे इस हमले को देखा जा सकता है।



थाने में शिकायत दर्ज

मारपीट की इस घटना के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने बागसेवनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अतिक्रमण अधिकारी प्रीतेश गर्ग ने बताया कि, टीम पर हुए इस हमले की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अतिक्रमणकारी हिंसा पर उतर आए। इस घटना के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।



पुलिस की मौजूदगी में हुआ हंगामा

पहले से दी गई थी शिकायत

वहीं बताया गया कि, नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने बागसेवनिया थाने में पहले ही कार्रवाई की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। विवाद की आशंका के चलते पुलिस बल को साथ ले जाया गया। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने हिंसक व्यवहार करते हुए महिला कर्मचारियों पर हमला किया।



FAQ

  1. घटना कब और कहां हुई?
    घटना मंगलवार शाम 5 बजे, भोपाल के बागसेवनिया इलाके में राजाभोज चौराहे के पास हुई।
  2. नगर निगम की टीम किस काम के लिए गई थी?
    टीम अतिक्रमण हटाने और कब्जा किए ठेलों को जब्त करने गई थी।
  3. क्या पुलिस मौके पर मौजूद थी?
    हां, विवाद की आशंका के चलते पुलिस को बुलाया गया था।
  4. मारपीट के लिए कौन जिम्मेदार है?
    अतिक्रमण में शामिल महिलाओं ने टीम पर हमला किया।
  5. क्या आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई?
    घटना के बाद नगर निगम ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • अतिक्रमणकारियों ने की मारपीट
  • latest news
  • bhopaal nagar nigam भोपाल नगर निगम