भोपाल बस हादसे पर एक्शन, भोपाल RTO जितेंद्र शर्मा निलंबित

Manya Jain | May 12, 2025, 13:24 IST
BHOPAL BUS ACCIDENT
भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर अनियंत्रित स्कूल बस ने 8 वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस का फिटनेस नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद प्रशासन ने RTO जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है। दरअसल ये हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर एक स्विफ्ट कार और कई दोपहिया वाहनों को कुचलते हुए चली गई। इस भयावह घटना में 22 वर्षीय एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



प्राथमिक जांच में सामने आया कि बस के फिटनेस, बीमा और पंजीयन दस्तावेजों की समय पर जांच नहीं हुई थी, जिसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना गया। भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह के आदेश पर यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। प्रशासन अब अन्य स्कूल बसों की गहन जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इस हादसे ने स्कूल वाहन व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



0b42f0ac-a54


बस का ब्रेक फेल होने से हुआ था हादसा

भोपाल के व्यस्त बाणगंगा चौराहे पर भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से 8 वाहनों को कुचल दिया गया।



इस हादसे में मुल्ला कॉलोनी निवासी,महिला डॉक्टर आयशा खान की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बस ने रेड लाइट पर खड़ी गाड़ियों को बिना रुके टक्कर मार दी।



बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला डॉक्टर आयशा खान की अगले महीने की14 तारीख को शादी होने वाली थी।



क्या हुआ था? हादसे की पूरा घटनाक्रम

  • रेड सिग्नल पर खड़ी थीं गाड़ियाँ – बाणगंगा चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लाल था और करीब 10-12 वाहन रुके हुए थे।
  • ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हुई – तभी पीछे से एक स्कूल बस तेज रफ्तार में आई और उसके ड्राइवर ने "हटो-हटो" चिल्लाना शुरू किया, लेकिन बस रुक नहीं पाई।
  • 8 गाड़ियों को कुचलता हुआ आगे बढ़ी बस – बस ने आगे खड़ी कारों, बाइक और स्कूटियों को टक्कर मार दी।
  • युवती बस के नीचे आ गई – एक स्कूटी सवार महिला डॉक्टर बस के सामने आ गई और करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े...श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से गायब सोने की छड़ वापस मिलीं, आखिर क्या है मामला?



50 फीट घिसटने के बाद मौत

हादसे में मारी गई मुल्ला कॉलोनी निवासी,आयशा खान इंटर्नशिप कर रही डॉक्टर थीं, जो अस्पताल से लौट रही थीं। वीडियो में दिखाया गया है कि बाणगंगा चौराहे पर रेड सिग्नल के दौरान गाड़ियां रुक गई थीं।



तभी एक स्कूल बस तेज रफ्तार से पीछे से आई और खड़ी गाड़ियों को टक्कर देती हुई आगे बढ़ने लगी। बस की टक्कर से सामने खड़ी स्कूटी पर सवार युवती उछल गई और वह बस के अगले हिस्से में फंस गई।



c72171e6-4c5

लगभग 50 फीट तक घिसटने के बाद जब स्कूटी बस के अगले हिस्से से बाहर निकली, तो युवती बस के अगले पहिए के नीचे आ गई। जिससे युवती की मौत हो गई।



जानकारी के मुताबिक आयशा खान की अगले महीने की 14 तारीख को शादी तय थी। जिस वक्त आयशा की मौत की खबर उनकी मां को मिली तब वे शादी के कार्ड बांट रहीं थी।



ये भी पढ़े...Egypt जाकर छत्तीसगढ़ के न्यूरो सर्जन ने की स्पाईन सर्जरी…ये पहले डॉक्टर



बस का फिटनेस था एक्सपायर

पुलिस और आरटीओ की जांच में सामने आया कि हादसाग्रस्त बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नवंबर 2024 में ही एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद इसे सड़क पर चलाया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही साबित होता है।



आरटीओ के मुताबिक, बस का फिटनेस, इंश्योरेंस और पीयूसी एक्सपायर हो चुके हैं।


ये भी पढ़े... इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, हो सकता है बड़ा धमाका



आरटीओ ने क्या कहा?

भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यह बस आईपीएस स्कूल की थी और अनफिट वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Bhopal News | bhopal news hindi | accident news | bus accident | high speed bus accident | MP News | mp news hindi



Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • bus accident
  • high speed bus accident
  • mp news hindi
  • bhopal news hindi
  • accident news