Bhopal news : भोपाल में युवकों ने तलवार से केक कटिंग की, सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 23, 2025, 10:09 IST
The sootr
भोपाल की सडक़ों पर गुंडागर्दी का एक शर्मनाक नज़ारा सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ बेलगाम युवक बीच सडक़ पर कारें खड़ी करके, खुलेआम तलवार से केक काटते और जमकर आतिशबाज़ी करते नजऱ आ रहे हैं।

MP News : भोपाल में कुछ युवकों द्वारा सडक़ पर किए गए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक सडक़ पर गाडिय़ां खड़ी करके तलवार से केक काटते और जमकर आतिशबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरी घटना के चलते सडक़ पर लंबा जाम लग गया और वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को परेशाानी उठानी पड़ी।



बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोपाल के एयरपोर्ट रोड इलाके का है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गांधी नगर थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो एयरपोर्ट रोड का नहीं लग रहा है, फिर भी हम पड़ताल कर रहे है, इसकी सटीक जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।



ये खबर भी पढ़ें :



MUMBAI: नसीरुद्दीन शाह सेलिब्रेट कर रहे अपना 72वां BIRTHDAY, पिता के खिलाफ जाकर रखा था फिल्मी दुनिया में कदम




पुलिस का रवैया सख्त नहीं

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट से रंगला चौराहे तक का क्षेत्र देर रात युवाओं की रेसिंग और हुड़दंग का अड्डा बन चुका है। इस इलाके में पहले भी कई सडक़ हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद, पुलिस की सख्ती और अभियान भी युवाओं में कानून का भय पैदा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इन युवकों ने जिस तरह बर्थडे मनाया है उससे साफ नजर आ रहा है कि किस तरह कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है फिर भी पुलिस का रवैया सख्त नहीं है।



ये खबर भी पढ़ें : Cake खाने वाले हो जाएं सावधान | Cancer का खतरा पैदा कर रहा मीठा केक



कार की बोनट पर रखे केक

खुलेआम कानून का मज़ाक उड़ाने वाले इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह युवकों द्वारा सडक़ पर कार खड़ी करके बोनट पर ढेर सारे केक रखकर केट कटिंग कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें : @dspsantoshpatelofficial ने झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ मनाया बेटे का BIRTHDAY, कराया लंच



खुलेआम प्रदर्शन

पिछले कुछ समय से भोपाल में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां युवा बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करते हैं और देशी कट्टा लहराना हो, या फिर तलवार से केक काटना ये तो जैसे इनके लिए आम बात हो गई है। पुलिस की सख्ती और चेतावनियों के बावजूद युवाओं में कानून का डर नजर नहीं आ रहा।



ये खबर भी पढ़ें : Shreya Ghoshal Birthday : अमेरिका में मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे, जानें वजह



करेंगे सख्त कार्रवाई

फिलहाल, वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने और उन्हें पकडऩे के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • वायरल वीडियो
  • कट्टा
  • सोशल मीडिया
  • एयरपोर्ट
  • बर्थडे सेलिब्रेशन
  • देशी कट्टा