भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के खिलाफ HC ने जारी किया वारंट, जानिए क्यों?

Raj Singh | Mar 01, 2025, 11:49 IST
DM BHOPAL
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला कलेक्टर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कलेक्टर पर RERA के आदेश का पालन न करने का आरोप है। अब कलेक्टर को 13 मार्च को कोर्ट में हाजिर होना होगा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राजधानी भोपाल के जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला RERA (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) द्वारा बिल्डर के खिलाफ जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (RRC) लागू न करने से जुड़ा हुआ है। अदालत ने कलेक्टर को पहले RRC लागू करने का आदेश दिया था, लेकिन कलेक्टर ने इसे लागू नहीं किया। इस कारण कोर्ट ने अब जमानती वारंट जारी कर दिया है।



कोर्ट ने कलेक्टर को दिया था आदेश, लेकिन...

ये भी खबर पढ़ें... भोपाल के नए कलेक्टर होंगे कौशलेंद्र विक्रम सिंह, हर्षिका सिंह बनीं इन्दौर की नई निगम कमिश्नर



RERA का आदेश और कलेक्टर की अनदेखी

RERA ने अक्टूबर 2020 में बिल्डर के खिलाफ 23 लाख 26 हजार 363 रुपए का RRC जारी किया था। इसके अलावा, 10% ब्याज भी बिल्डर को देना था। यह आदेश भोपाल के जिला कलेक्टर को लागू करना था, लेकिन कलेक्टर ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद प्रताप भानु सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, और अब हाईकोर्ट ने कलेक्टर के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है।



न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने सुनवाई की

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने की। अदालत ने पाया कि अवमानना याचिका फरवरी 2024 में दायर की गई थी, लेकिन कलेक्टर ने अभी तक RRC लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अदालत ने यह पाया कि कलेक्टर की तरफ से आदेश की अवहेलना गंभीर अपराध है, और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।



ये भी खबर पढ़ें... जबलपुर हाईकोर्ट: कोई रोया, कोई गिड़गिड़ाया और किसी ने पारित करवा लिए आदेश



कानून का पालन जरूरी, कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी

कोर्ट ने कलेक्टर को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि कानून का पालन करना जरूरी है। कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना गंभीर अपराध माना जाता है। कलेक्टर को अब व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में आकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Bhopal News
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP
  • Bhopal News in Hindi
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
  • भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला
  • RRC