यहां हिस्ट्रीशीटर और गुंडों की लिस्ट में महिलाएं, गले पर चाकू रख लूटती हैं जेवर-रुपए

Raj Singh | Mar 07, 2025, 15:11 IST
MAHILA criminal
अपराध की दुनिया में महिला अपराधियों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजधानी में चोरी, लूटपाट, ड्रग तस्करी, और मानव तस्करी जैसे अपराधों में 100 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला अपराधियों का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। शहर में चोरी, नकबजनी, हत्या, ब्लैकमेलिंग, जालसाजी, लूटपाट, ड्रग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में 100 से अधिक महिलाएं सक्रिय हैं। इस कारण, भोपाल के थानों में हिस्ट्रीशीटर और गुंडा लिस्ट में महिलाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, ये महिलाएं आदतन अपराधी हैं और पकड़े जाने के बावजूद अपराध की दुनिया नहीं छोड़ना चाहती हैं।



ऐशबाग की रज्जो पर 19 मामले दर्ज

ये भी खबर पढ़ें... किसी को 'मियां-तियां' और 'पाकिस्तानी' कहना अपराध नहीं, इससे धार्मिक ठेस नहीं पहुंचती: SC



बुर्का गैंग ने महिला और बच्चे से लूटी ढाई लाख की रकम

ऐशबाग की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुर्का पहने महिलाओं की गैंग ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। घर में उस समय एक महिला और उसका 4 साल का बच्चा था। बुर्का पहने इन महिलाओं ने महिला और बच्चे के गले में छुरी अड़ा दी और घर से जेवर और करीब ढाई लाख रुपए लूट लिए। घर के पुरुष सदस्य नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। घटना के बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।



शादी-समारोह में गहने चुराने और बच्चा चोरी की वारदातें

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने जनवरी 2025 में दिल्ली की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं शादी-समारोहों का फायदा उठाती थीं। समारोहों में भीड़ में शामिल होकर वे मेहमानों से गले लगकर उनकी सोने की अंगूठी और चूड़ियां चोरी कर लेती थीं। पुलिस ने इन महिलाओं के पास से डेढ़ लाख रुपए और 12 लाख रुपए की एक कार बरामद की। इन महिलाओं पर दिल्ली में बच्चा चोरी और उड़ीसा में लूटपाट की वारदातें करने का भी आरोप है।



ये भी खबर पढ़ें... ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी, देखें वीडियो



पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पुराने शहर के इलाकों में सबसे अधिक महिला अपराधी सक्रिय हैं। ये महिलाएं मादक पदार्थों की तस्करी, लूटपाट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल हैं। ऐशबाग, निशातपुरा, तलैया, टीलाजमालपुरा, हनुमानगंज, छोला मंदिर, गौतम नगर और जहांगीराबाद समेत अन्य इलाकों में महिला अपराधियों का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल है। पिछले चार वर्षों में क्राइम ब्रांच ने 70 से अधिक महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य थानों ने 200 से अधिक महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • महिला अपराध
  • भोपाल पुलिस
  • मध्यप्रदेश में महिला अपराध
  • अपराध
  • हिस्ट्रीशीटर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कुख्यात हिस्ट्रीशीटर