ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्च झोंककर ले गए अपराधी, देखें वीडियो
Sandeep Kumar | Feb 13, 2025, 14:28 IST
Gwalior Businessman son kidnapped
ग्वालियर में 6 साल के एक बच्चे का अपहरण हुआ, जिससे शहर में खलबली मच गई। बदमाशों ने महिला की आंखों में मिर्ची झोंककर बच्चे को अपहरण कर लिया और फरार हो गए।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सरेराह एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दिखाया गया कि बदमाशों ने महिला की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 6 साल के बच्चे को उसकी मां से छीन लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने बच्चें की तलाश शुरू कर दी है और अपराधियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवा दिया।
ये खबर भी पढ़िए...बिल्डर अपहरण मामला: पुलिस और फिरोती मांगने वाले अपहर्ताओं के बीच मुठभेड़, इंस्पेक्टर घायल
इस किडनैपिंग की घटना के बाद मुरार बाजार के व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके और शहर में कानून व्यवस्था बहाल की जा सके। व्यापारी राहुल गोयल ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था में भारी खामियां हैं और आम लोग सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना दूसरी बड़ी घटना है जो शहर में महज दो दिन के अंदर घटित हुई है। अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो व्यापारी अनशन करने का फैसला भी कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...रोजाना 40 नाबालिग अपराध की शिकार,रेप,अपहरण, मारपीट के सबसे ज्यादा केस
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी और हर रास्ते पर चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन घटना के बाद से बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अरविंद कुमार सक्सेना ने अपहृत बच्चे की जानकारी देने वाले को 30,हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस ने बच्चे के परिवार से चार घंटे का समय मांगा है ताकि मामले की तफ्तीश पूरी की जा सके।
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में हत्या-अपहरण के मामलों में बड़ा इजाफा, ओवरऑल अपराध घटे
घटना क बाद, बच्चों के अभिभावकों को स्कूल से एक वॉट्सएप संदेश प्राप्त होने लगे। संदेश में लिखा था कि बच्चों को लेने के लिए केवल भरोसेमंद व्यक्ति को भेजा जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस तरह के संदेशों से अभिभावकों में डर और चिंता का माहौल बन गया है।
ये खबर भी पढ़िए...सगाई टूटने से नाराज मंगेतर ने दिनदहाड़े किया युवती का अपहरण
ग्वालियर अपहरण वाले घटना पर बोले जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि अंधेरनगरी के अपराध अब हद पार करते जा रहे हैं। ग्वालियर के मुरार में अब मां की आंख में मिर्ची झोंक कर बदमाश बच्चे को उठा ले गए! गृहमंत्री के पद पर बने रहने की आपकी जिद मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ रही है! इससे पहले कि कानून व्यवस्था में आम नागरिकों की आस्था खत्म हो जाए, जाग जाइए।
ग्वालियर में दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण, मां के हाथों से छीनकर ले गए मासूम, देखें वीडियो#MadhyaPradesh #MPNews #Gwalior #ChildKidnapping #CCTV #ViralVideos #TheSootr @DrMohanYadav51@dmgwalior pic.twitter.com/sWFV1hSf5x
— TheSootr (@TheSootr) February 13, 2025
ऐसे दिया घटना को अंजाम
मुरार में यह वारदात लगभग सुबह 8 बजे हुई। गुड़-शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी अपने बेटे शिवाय को स्कूल बस तक छोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने महिला की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और बच्चे को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचित किया।
घटना को लेकर व्यापारियों का विरोध
ये खबर भी पढ़िए...रोजाना 40 नाबालिग अपराध की शिकार,रेप,अपहरण, मारपीट के सबसे ज्यादा केस
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में हत्या-अपहरण के मामलों में बड़ा इजाफा, ओवरऑल अपराध घटे
घटना के बाद बच्चों को लेकर स्कूल से नए संदेश
ये खबर भी पढ़िए...सगाई टूटने से नाराज मंगेतर ने दिनदहाड़े किया युवती का अपहरण
ग्वालियर अपहरण वाले घटना पर बोले जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि अंधेरनगरी के अपराध अब हद पार करते जा रहे हैं। ग्वालियर के मुरार में अब मां की आंख में मिर्ची झोंक कर बदमाश बच्चे को उठा ले गए! गृहमंत्री के पद पर बने रहने की आपकी जिद मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ रही है! इससे पहले कि कानून व्यवस्था में आम नागरिकों की आस्था खत्म हो जाए, जाग जाइए।
अंधेरनगरी के अपराध अब हद पार करते जा रहे हैं! ग्वालियर के मुरार में अब मां की आंख में मिर्ची झोंक कर बदमाश बच्चे को उठा ले गए!@DrMohanYadav51 जी,
गृहमंत्री के पद पर बने रहने की आपकी जिद मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ रही है! इससे पहले कि कानून व्यवस्था में आम नागरिकों की आस्था… pic.twitter.com/PNuzpU5tzT
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) February 13, 2025
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman