सगाई टूटने से नाराज मंगेतर ने दिनदहाड़े किया युवती का अपहरण

Siddhi Tamrakar | Dec 21, 2024, 15:01 IST
Share
bhoapl kidnapping
bhoapl kidnapping

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण किया गया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण किया गया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति ऑटो से आता है और लड़की को घर के अंदर से जबरन खींचकर अपने साथ ले जाता है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। लड़की के परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अटल नेहरू नगर की घटना

घटना भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के अटल नेहरू नगर इलाके की है, जहां 22 वर्षीय युवती का अपहरण हुआ। युवती की पहले इमरान नाम के एक युवक से सगाई हो चुकी थी, लेकिन इमरान के आपराधिक रिकॉर्ड का पता चलने के बाद परिवार ने सगाई तोड़ दी थी। सगाई टूटने से नाराज इमरान ने युवती पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब परिवार ने उसकी मांगें नहीं मानी, तो इमरान ने लड़की का अपहरण कर लिया।

घर के अंदर से जबरन खींचकर ले गया

शुक्रवार के दिन जब युवती के घर वाले नमाज पढ़ने गए हुए थे, तभी इमरान मौका पाकर ऑटो से उनके घर पहुंचा। घर के अंदर अकेली युवती को उसने जबरन खींचा और ऑटो में बिठाकर फरार हो गया। घटना के बाद युवती की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

इस घटना की शिकायत मिलने पर छोला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इमरान और युवती की कुछ समय पहले सगाई हुई थी, लेकिन बाद में सगाई तोड़ दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • किडनैपिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच