रायसेन में फिरौती का खेल, ऐसे सुलझी नवनीत के अपहरण की मिस्ट्री
Ravi Singh | Published:
MP Raisen Bareilly 13 year old
बरेली में 13 साल के नवनीत का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वे बच्चे को मार देंगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को बचा लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पवन सिलावट : मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली में 13 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। मारुति नगर इलाके के ट्यूशन पढ़ने वाले छात्र नवनीत धाकड़ का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने परिजन से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। अपहरणकर्ता ने बच्चे के पिता को फोन पर धमकी दी कि अगर पैसों का इंतजाम नहीं किया गया तो उनके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया।
जानकारी के अनुसार, 7वीं क्लास में पढ़ने वाला नवनीत धाकड़ मंगलवार शाम 6 बजे ट्यूशन से घर लौट रहा था। रास्ते में कार सवार आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और फिर अचानक बंदूक की नोक पर उसे जबरन अपनी कार में ले गए। अपहरण के बाद आरोपियों ने नवनीत के पिता को फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पैसे नहीं मिले तो सुबह तक बेटे की लाश मिलेगी।
फोन कॉल के बाद नवनीत के पिता ने घबराकर पुलिस को सूचना दी। सतलापुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फिरौती की रकम का इंतजाम करने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान पर फिरौती की राशि भेजने के लिए परिजनों को भेजा। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम साहू और शुभम साहू सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की तत्परता और सटीक कार्रवाई के कारण नवनीत धाकड़ को सही-सलामत बरामद किया गया। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस आरोपियों से अन्य जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि समय रहते पुलिस का हस्तक्षेप और सही रणनीति से कई जानें बचाई जा सकती हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है।
कैसे हुआ अपहरण
पुलिस की तत्परता से आरोपियों की गिरफ्तारी
नवनीत की सुरक्षित वापसी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari