24 Nov 2026
By Umeshwari Baghel
रायपुर। बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें, शासन-प्रशासन में मजबूत पकड़ का दावा और सरकारी काम कराने का भरोसा देकर कथित तौर पर लाखों रुपए ऐंठने के मामले में गिरफ्तार कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक ठगी की शिकायतों के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की जांच होटल और स्पा तक पहुंच गई है।

By Ashish Bhardwaj
उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में समाज की पंचायत के फैसले को लेकर विवाद सामने आया है। मजावड़ी गांव के एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में उन पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया।

By Mukesh Sharma
राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा के भीतर हार के कारणों पर मंथन चल रहा है। इसी बीच कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के एक बयान ने प्रदेश की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को हवा दे दी। सोमवार को हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने का उदाहरण देने वाले किरोड़ी ने मंगलवार को सफाई देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चुनावी रणनीति बनाने में माहिर है और उसी रणनीति के दम पर पार्टी को जीत मिलती है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत कथित फर्जीवाड़े को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। फर्जी मरीजों की भर्ती और इलाज के नाम पर करोड़ों रुपए का भुगतान हासिल करने के आरोपों से घिरे पांच अस्पतालों के खिलाफ अब आर्थिक कार्रवाई की तैयारी है। इन अस्पतालों को तीन साल के लिए आयुष्मान योजना से निलंबित किया गया है।

By Jyoti Mahender Bhardwaj
नागौर में एक दर्दनाक हादसे में नवनिर्वाचित महिला सरपंच की जान चली गई। घर पर एयरगन साफ करते समय अचानक ट्रिगर दब गया और छर्रे सीधे उनके सीने में जा लगे। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए जोधपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय पड़ोस में शादी समारोह चल रहा था। सरपंच की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 155 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।