इंदौर में पिता से फिरौती के 3 लाख के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पकड़ा गया
Vishwanath Singh | May 29, 2025, 19:14 IST
The Sootr
बाणगंगा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक यश राठौर का अपहरण कर तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग का मामला सामने आया है। फरियादी आनंद राठौर ने अपने बेटे के लापता होने और फिरौती की कॉल आने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी।
इंदौर में एक बेटे ने अपने परिवार के साथ ही कांड कर डाला। उसने तीन दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची और पिता से फिरौती के लिए 3 लाख रुपए की मांग कर डाली। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें पकड़ लिया है। टीम द्वारा 16 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ने पर पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक यश राठौर का अपहरण कर तीन लाख रुपए की फिरौती की मांग का मामला सामने आया है। फरियादी आनंद राठौर ने अपने बेटे के लापता होने और फिरौती की कॉल आने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह और डीसीपी हंसराज सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर ने किया। इस टीम में साइबर क्राइम यूनिट और आसूचना इकाई की भी मदद ली गई। लगातार प्रयास और करीब 16 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने यश राठौर को सुपर कॉरिडोर सर्विस रोड के पास एक सुनसान इलाके से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक कार (MP09DU5842) भी जब्त की है।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राहुल मेहरा (25) – निवासी पंचम की फेल, इंदौर
आदर्श चक्रवर्ती (22) – मूल निवासी खंडवा, हाल निवासी भागीरथपुरा, इंदौर
धर्मेंद्र लोधी (35) – निवासी शिवपुरी, हाल निवासी नंदा नगर, इंदौर
यह खबर भी पढ़ें...MP को 3 नई ट्रेनों की सौगात, जून के महीने से चलेगीं, जल्द जारी होगा टाइम टेबल
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में करणी सेना की यात्रा में बोलीं पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर- हिंदू पर आतंकवादी हमला मुसलमानों का आक्रमण
उसने पुलिस को बताया कि कर्जदार लगातार पैसे मांग रहे थे, जिससे परेशान होकर यश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, राहुल मेहरा ने यश के परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की। आरोपी आदर्श चक्रवर्ती परिजनों और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था, जबकि धर्मेंद्र लोधी पूरी योजना में उनका सहयोगी था।
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: रातीबड़ में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट की मौत
इस मामले में पकड़े गए राहुल मेहरा के खिलाफ पहले से ही इंदौर के कई थानों में 13 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें तुकोगंज, एमआईजी, लसूडिया, खजराना, कनाडिया और तिलक नगर जैसे थाने शामिल हैं। यश ने राहुल को जानबूझकर शामिल किया, ताकि प्लान ज्यादा असली लगे।
यह खबर भी पढ़ें...रस्सी से लेकर कैंची तक, फ्लाइट में इन सामानों पर लगा बैन, देखें लिस्ट
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में उनि अभिरुचि कनौजिया, उनि ईश्वरचंद राठौर, प्रआर चरण सिंह, आरक्षक हीरामणी, मालाराम, रामकुमार त्यागी, नागेंद्र सिंह पंवार, कुलदीप, रामवीर जादौन, सैनिक सुमित, सायबर क्राईम टीम जोन-03 के आरक्षक विकास, अमित, अंकित का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस उपायुक्त जोन-03 द्वारा समस्त टीम को नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह है पूरा मामला
16 घंटे में ही टीम ने पकड़ा आरोपियों को
The Sootr
इन आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने
राहुल मेहरा (25) – निवासी पंचम की फेल, इंदौर
आदर्श चक्रवर्ती (22) – मूल निवासी खंडवा, हाल निवासी भागीरथपुरा, इंदौर
धर्मेंद्र लोधी (35) – निवासी शिवपुरी, हाल निवासी नंदा नगर, इंदौर
यह खबर भी पढ़ें...MP को 3 नई ट्रेनों की सौगात, जून के महीने से चलेगीं, जल्द जारी होगा टाइम टेबल
यह चौंकाने वाला खुलासा किया आरोपियों ने
कर्जदारों के पैसे लौटाने के लिए रची साजिश
यह खबर भी पढ़ें...भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: रातीबड़ में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट की मौत
आरोपी राहुल पर पुराने भी प्रकरण हैं दर्ज
यह खबर भी पढ़ें...रस्सी से लेकर कैंची तक, फ्लाइट में इन सामानों पर लगा बैन, देखें लिस्ट
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA