इंदौर में करणी सेना की यात्रा में बोलीं पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर- हिंदू पर आतंकवादी हमला मुसलमानों का आक्रमण

Sanjay Gupta | May 29, 2025, 18:50 IST
Share
pragya-thakur-statement
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर की करणी सेना की पराक्रम रैली में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से नरसंहार किया। ऐसा नहीं कहना चाहिए कि आतंकवादी थे, पाकिस्तान के तो पूरे ही आतंकवादी हैं। मुगल आज भी गद्दार हैं।

INDORE. इंदौर में करणी सेना की पराक्रम यात्रा गुरूवार को निकली। इसमें बीजेपी की भोपाल से पूर्व सांसद व साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इसमें शामिल हुई। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर दो टूक कहा कि यह हमला हिंदुओं पर मुसलमानों पर आक्रमण था। यदि ऐसे आक्रमण होते हैं तो हिंदू भी मुसलमानों और मुसलमान आतंकवादियों पर आक्रमण करें। यह हमारा आह्वान है। यात्रा में विधायक रमेश मेंदोला, विधायक उषा ठाकुर और बीजेपी के अन्य नेता भी शामिल रहे।

देश को काटने के लिए आज भी मुगल सक्रिय

प्रज्ञा यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि मुगलों से जैसा युद्ध किया था, वह पराक्रम कम नहीं था। आज भी वही स्थितियां है और देश को काटने के लिए मुगल सक्रिय है। पहलगाम में किस तरह से नरसंहार किया। ऐसा नहीं कहना चाहिए कि आतंकवादी थे, पाकिस्तान के तो पूरे ही आतंकवादी हैं। मुगल आज भी गद्दार हैं। जो मुगल का खून है, वह भारत को पराजित करने के लिए बराबर प्रयास कर रही है। कश्मीर में बैठी हुई एक मियाईन, भले ही वह मुख्यमंत्री रही हो, कहती है कि 370 नहीं हटेगा, ख़ून की नदियां बह जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर के अग्रवाल समाज में कलह, अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी अवैध होने के आरोप

तो तुम्हें काटना हमारा धर्म है

प्रज्ञा ने कहा कि गोहत्या बंद होना चाहिए। एक भाई ने हैदराबाद में कहा कि गाय काटना हमारा धर्म है। तो फिर तुम्हे काटना हमारा धर्म है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP में 12 हजार पटवारी और राजस्व निरीक्षकों का होगा ट्रांसफर, आदेश जारी

रस्सी से लेकर कैंची तक, फ्लाइट में इन सामानों पर लगा बैन, देखें लिस्ट

राजपूत समाज एकजुट होकर काम करें

ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को साथ लेकर राष्ट्र रक्षा, हिंदुत्व और धर्म के लिए काम किया। उन्होंने राजपूत समाज से कहा कि वह एकता के साथ आगे बढ़े और महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाएं। महाराणा प्रताप की वीरता और बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों को अपनाना आवश्यक है।

ये खबर भी पढ़ें...

कुणाल कामरा 'ठग और माफिया' वाला ट्वीट हटाएं - दिल्ली HC

इस तरह निकली पराक्रम यात्रा

यात्रा बापट चौराहे से निकली। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि भारत माता मंदिर, बापट चौराहा से प्रताप पराक्रम यात्रा निकली, जो भारत माता मंदिर, बापट चौराहा से प्रारंभ होकर विजय नगर, रेडिसन होते हुए महाराजा छत्रसाल प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ठाकुर जितेंद्र सिंह पवार, करणी सेना भारत जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह गौड़, सुमरे सिंह सोलंकी आदि भी इसमें शामिल हुए।

पराक्रम रैली | मध्यप्रदेश

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • करणी सेना
  • प्रज्ञा ठाकुर
  • पूर्व सांसद
  • पराक्रम रैली
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा

By Arohi Raj

बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा
इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात

By Sanjay Gupta

इंदौर में कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर की संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी से गुप्त मुलाकात
PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक

By Ashish Bhardwaj

PM आवास योजना में 2.83 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपी को हाईकोर्ट से राहत, निलंबन पर रोक
राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड, एनडीपीएस आरोपी की रिहाई की आशंका
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार

By Aman Vaishnav

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड: वारदात को हादसा बनाने की फिराक में था आरोपी, गैस सिलेंडर और प्रेस चालू छोड़ हुआ था फरार
दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर सिर्फ तीन घंटे चला सकेंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में 7 और 8 नवंबर को छूट
धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता

By Arohi Raj

धार में सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा: 65 लाख वेतन, 2.41 करोड़ की संपत्ति और खर्च का चला पता