भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: रातीबड़ में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट की मौत

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
Physiotherapist died in road accident
Physiotherapist died in road accident

भोपाल के रातीबड़ में स्पोर्ट्स बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट की मौत हो गई। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात गणेश ठाकरे अपनी स्पोर्ट्स बाइक से भदभदा से रातीबड़ की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। एएसआई नंदकिशोर दुबे के अनुसार, यह हादसा पुलिस चौकी के पास टर्निंग पॉइंट पर हुआ। गंभीर चोटों के बाद घायल गणेश को बंसल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिर में चोट से हुई मौत

मौत का कान सिर में गंभीर चोट लगना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मौत सिर में गहरी चोट के कारण हुई, जबकि शरीर पर सिर्फ मामूली चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के पश्चात गणेश का शव उसके परिवारवालों को सौप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। ये भी पढ़ें: रोहतक सीवर हादसा : नाले में गिरे बेटे को बचाने उतरे पिता और भाई, तीनों की मौत

सड़क हादसे में जा चुकी है भाई की जान

पुलिस ने बताया कि गणेश ठाकरे के छोटे भाई की मौत भी दो साल पहले एक सड़क हादसामें हो चुकी है। परिवार में दो ही भाई थे। अब गणेश की मौत से परिजन सदमे में हैं और उन पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रदेश में बढ़ रहे सड़क हादसे

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कई लोगों की जान जा रही है और अनेक घायल हो रहे हैं। इन दुर्घटनाओं के पीछे तेज गति से वाहन चलाना, जर्जर सड़कों की स्थिति और यातायात नियमों की अनदेखी जैसे प्रमुख कारण सामने आ रहे हैं। सड़क हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है। इसमें सड़कों की स्थिति सुधारना, ड्राइवरों को उचित प्रशिक्षण देना और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना शामिल है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • सड़क हादसा
  • CCTV
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर