डिप्टी सीएम के ओएसडी बनने वाले सहायक आबकारी आयुक्त को राहत, कलेक्टर ने दी क्लीनचिट

Pratibha ranaa | May 28, 2024, 10:18 IST
Share
आबकारी महिला अफसर
आबकारी महिला अफसर

सहायक आबकारी आयुक्त दीपम कुमार रायचूरा के खिलाफ एक जो शिकायती पत्र सामने आया है, उसमें किसी महिला की पहचान नहीं है। यह शिकायत भोपाल जिले की सभी महिला एसडीओ और एसआई के हवाले से सामने आई थी।

भोपाल जिले के सहायक आबकारी आयुक्त दीपम कुमार रायचूरा ( Deepam Kumar Raicura )को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने क्लीनचिट दी है। उन पर एक महिला ने होटल में बुलाकर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। आबकारी कमिश्नर के आदेश पर कलेक्टर ने मामले की जांच परिवाद समिति को सौंपी थी।
अब जांच के बाद परिवाद समिति ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसमें कहा गया है कि जिस महिला के नाम से शिकायत की गई है, उस नाम की कोई महिला आबकारी विभाग में कार्यरत नहीं है। परिवाद समिति की जांच से सहायक आबकारी आयुक्त दीपम कुमार रायचूरा को बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ एक और शिकायत का भी कोई आधार नहीं मिला है।

आपको बता दें कि रायचूरा डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ( Deputy CM Jagdish Devda)के ओएसडी बनने वाले हैं। हालांकि अभी इसके आदेश नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि उनकी छवि खराब करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था।

अधिकारियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

सूत्रों के अनुसार विभाग में अधिकारियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। रायचूरा के साथी अधिकारी ही नहीं चाहते हैं कि वे डिप्टी सीएम के ओएसडी बनें। लिहाजा, इस तरह की फर्जी शिकायत कराई गई थी। उन पर पहले भी इस तरह के आरोप लगाए गए हैं, लेकिन ज्यादातर का कोई आधार या ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

पत्र में किसी महिला का नाम नहीं

सहायक आबकारी आयुक्त दीपम कुमार रायचूरा के खिलाफ एक जो शिकायती पत्र सामने आया है, उसमें किसी महिला की पहचान नहीं है। यह शिकायत भोपाल जिले की सभी महिला एसडीओ और एसआई के हवाले से सामने आया था। परिवाद समिति की छानबीन के बाद कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रायचूरा को पूरे मामले में क्लीनचिट दे दी है।

letter
letter

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Deputy CM Jagdish Devda
  • भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
  • आबकारी महिला अफसर
  • दीपम कुमार रायचूरा
  • Deepam Kumar Raicura
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा